Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    निषाद समाज को आरक्षण दिलवाना लक्ष्‍य: मुकेश सहनी

    By July 12, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557
    • गांधी मैदान पटना में 7 अक्‍टूबर को होगा निषाद विकास संघ का ‘निषाद आरक्षण महारैला’
    • वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर 25 जुलाई को होगा महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन

    पटना, 12 जुलाई 2018: गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में निषाद विकास संघ के कोर कमिटी की बैठक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह श्री मुकेश सहनी की अध्यक्षता में संपन्‍न हुई। इस दौरान संघ के आगामी रणनीति तथा कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि निषाद विकास संघ द्वारा पिछली कोर कमिटी की बैठक में लिए गए सभी निर्णयों को जमीन पर मूर्त रूप दिया गया है। उसके अनुसार किए गए कार्यों से हमने निषाद आरक्षण की लड़ाई में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। हमारी एकजुटता और प्रभाव के चलते राज्य सरकार ने केंद्र को एथ्नोग्रफिक रिपोर्ट भेज दी है। अब केंद्र सरकार से लड़कर निषाद समाज को आरक्षण दिलवाना हमारा पहला लक्ष्‍य है।

    मुकेश सहनी ने कहा कि आगामी 25 जुलाई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस समारोह सह महिला पदाधिकारी सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 7 अक्टूबर को पटना के गाँधी मैदान में लाखों लोगों की उपस्थिति में ‘निषाद आरक्षण महारैला’ कर पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी। इससे पहले 26 जुलाई से संपूर्ण बिहार में घर वापसी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत दूसरी पार्टी में शामिल निषाद भाइयों को फूल का गुलदस्ता देकर निषाद विकास संघ में शामिल करवाया जाएगा। साथ ही आरक्षण नहीं मिलने की स्थिति में 26 अगस्त से पटना से हम ‘निषाद आरक्षण संवाद यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिलों में समाज के लोगों के बीच जाकर हक़-अधिकार की लड़ाई को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा।

    उन्होंने  बताया कि पिछले कुछ महीनों में निषाद आरक्षण के लिए कई विशाल कार्यक्रम किए गए हैं। सर्वप्रथम 10 मार्च 2018 को निषाद विकास संघ के तत्वाधान में बिहार के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आरक्षण के लिए एकसाथ धरना-प्रदर्शन कर हमने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया था।

    सहनी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार दौरे पर कहा कि बिहार दौरे पर वे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ ब्रेकफास्ट और डिनर कर रहे हैं। मगर इससे कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने 2015 में निषाद समाज को आरक्षण तथा हक़-अधिकार देने का जो वादा किया था अगर उसे पूरा नहीं किया तो आगामी चुनाव में बिहार से उनका सफाया हो जाएगा।

    Keep Reading

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Bihar's 'Water Man': In a solitary battle spanning 30 years, he carved through a mountain to dig a 3-kilometer canal... Laungi Bhuiyan—the true successor to Dashrath Manjhi!

    बिहार का जलपुरुष: 30 साल की अकेली जंग में पहाड़ चीरकर 3 किमी नहर खोद डाली… लौंगी भुइयां, दशरथ मांझी का सच्चा वारिस!

    The last Maharani of Darbhanga Raj, Kamsundari Devi, passes away: She had set an example of patriotism by donating 600 kg of gold.

    राष्ट्र के संकट में महारानी ने खोला खजाना: 600 किलो सोने का दान कर पेश की थी राष्ट्रभक्ति की मिसाल

    KC Tyagi's embarrassment: JD(U) distances itself from his demand for Bharat Ratna, now has no formal ties with the party.

    केसी त्यागी की ‘फजीहत’: भारत रत्न मांग पर जदयू ने बनाई दूरी, अब पार्टी से कोई औपचारिक संबंध नहीं

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading