Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    एक समग्र ग्रंथ है पुस्‍तक ‘बिहार एक परिचय’: आचार्य कुणाल किशोर

    By April 28, 2018 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 733

    बीपीएससी उम्मीदवारों के लिए मैकग्रा हिल एजुकेशन इंडिया ने लांच किया ‘बिहार एक परिचय’ का पहला संस्करण

    पटना, 28 अप्रैल 2018: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा की तैयारी के लिए ‘बिहार एक परिचय’ का लोकार्पण पटना स्थित होटल लेमन ट्री में मुख्‍य अतिथि सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजय अग्रवाल और मैकग्रा हिल एजुकेशन इंडिया के महाप्रबंधक (प्रीपरेशन टेस्ट) तन्‍मय रॉय चौधरी ने किया। इस दौरान आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि पुस्‍तक ‘बिहार एक परिचय’ समग्र ग्रंथ है, जिससे बिहार को सिलसिलेवार ढंग से जानने का मौका मिलेगा। इससे सिविल सेवा की परीक्षा करने वाले छात्रों को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही बिहार को जानने की उत्‍सुकता रखने वालों को भी मदद मिलेगी। मैं मैकग्रा हिल एजुकेशन इंडिया के महाप्रबंधक (प्रीपरेशन टेस्ट) तन्‍मय रॉय चौधरी और लेखक सह‍ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ सौमित्र मोहन को धन्‍यवाद देता हूं, जो इतनी अच्‍छी पुस्‍तक लेकर आये हैं।

    वहीं, कार्यक्रम के शुरूआत के दौरान अतिथियों का स्‍वागत करते हुए मैकग्रा हिल एजुकेशन इंडिया के महाप्रबंधक (प्रीपरेशन टेस्ट) श्री तन्‍मय रॉय चौधरी ने कहा कि इस पुस्तक में बीपीएससी के पाठ्यक्रम को विस्तार से शामिल किया गया है। पुस्‍तक में व्यापक सामग्री वर्तमान पाठ्यक्रम के गहन शोध के बाद विकसित की गई थी और इसे छात्र की सुविधा के लिए अनुकूल प्रारूप में संरचित किया गया है। उन्‍होंने आगे कहा कि हम सिविल सेवा के उम्मीदवारों को अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई स्व-प्रारंभिक किताबें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और आशा करते हैं कि यह पुस्तक बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। बता दें कि मैकग्रा हिल एजुकेशन इंडिया सभी उम्र के पेशेवरों और छात्रों के लिए पठन – पाठन का समाधान देती है।

    बिहार सरकार के परिवहन विभाग के सचिव (आईएएस अधिकारी) श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रशासनिक व्‍यस्‍तताओं के बीच किताब लिखना अपने आप में बड़ी बात है, जो डॉ सौमित्र मोहन ने किया है। मैं इस पुस्तक के लांच पर लेखक को बधाई देता हूं। मैं आशावादी हूं कि मैकग्रा हिल एजुकेशन इंडिया का ‘बिहार एक परिचय’ बीपीएससी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बेहद मददगार साबित होगा। यह पुस्तक राज्य लोक सेवा आयोग के परिचय और मुख्य,अद्यतन परीक्षा पाठ्यक्रम की पूरी समीक्षा प्रदान करती है। छात्रों को जब सारे संदर्भ की वस्‍तुएं एक ही जगह मिल जाये, तो परेशानी थोडी कम होती है। इसलिए भी इनकी किताब ‘बिहार एक परिचय’ काफी महत्‍वपूर्ण हो है। बिहार में बहुत कुछ ऐसा है, जिसे हम नहीं जानते। सौमित्र की इस किताब में उन चीजों को भी जानने का मौका मिलेगा।

    मौके पर ‘बिहार एक परिचय’ के लेखक सह‍ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ सौमित्रा मोहन ने कहा कि यह बेहद संतोषजनक है कि किसी के प्रयास इस तरह आकार लेते हैं और दूसरे के जीवन में योगदान देते हैं। पुस्तक पर काम करना एक समृद्ध और पूरा अनुभव था और मुझे इस पुस्‍तक का हिस्‍सा बनने में खुशी हुई। मुझे उम्मीद है कि सरल, स्पष्ट, रोचक शैली और भाषा वाली यह पुस्तक बीपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को सही दिशा प्रदान करेगी। मुझे आशा है कि यह परीक्षा की तैयारी के लिए एक उपयोगी उपकरण साबित होगा। पुस्तक ‘बिहार एक परिचय’ देशभर के सभी प्रमुख पुस्‍तक केंद्र और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

    #बिहार एक परिचय

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading