Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    बिहार में रेल चक्का जाम, सांसद बोले: जारी रहेगा संघर्ष

    By June 10, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 613
    • बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन जारी, रेल चक्‍का जाम कर आंदोलन में शामिल हुए लोग
    • इंटर परीक्षा के टॉपर घोटाले की हो सीबीआई जांच

    पटना, 10 जून। जन अधिकार पार्टी (लो) ने आज विशेष राज्‍य का दर्जा की मांग और राज्‍य में परीक्षाओं में हो रही धांधली के विरोध में रेल चक्‍का जाम किया। पार्टी की ओर रेल चक्‍का जाम आंदोलन प्रदेश के सभी प्रमुख स्‍टेशनों पर किया गया और ट्रेनों का परिचालन बाधित किया गया। इस दौरान पार्टी के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव आज अनोखे अंदाज में लुंगी पहन कर राजेंद्र नगर स्‍टेशन पर रेल चक्‍का जाम आंदोलन में शामिल हुए।

    इस दौरान श्री यादव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बिहार के बंटवारे 18 वर्ष हो गये, लेकिन अब तक न तो विशेष राज्‍य का दर्जा मिला और न विशेष पैकज ही मिल सका है। इसका खामियाजा प्रदेश की 11 करोड़ लोगों को भुगतना करना पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि लालू यादव ने कहा था कि उनकी लाश पर राज्‍य का विभाजन होगा, लेकिन अपनी सत्‍ता बचाये रखने के लिए उन्‍होंने विभाजन का विधेयक विधानसभा में पास करवाया। यूपीए सरकार में लालू यादव खुद महत्‍वपूर्ण विभाग के मंत्री भी रहे, लेकिन विशेष राज्‍य या विशेष पैकेज के लिए कोई पहल नहीं की।

    सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार भी बिहार के विभाजन के बाद एनडीए सरकार में मंत्री रहे, लेकिन उन्‍होंने भी कोई प्रयास नहीं किया। अब विशेष राज्‍य के नाम पर तमाशा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा और विशेष पैकेज देने की बात कही थी, मगर केंद्र और राज्‍य में एक जैसी सरकार होने के बाद भी बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा नहीं दिया गया। यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि हद तो तब हो गई, जब बिहार के सबसे पुराने पटना विवि को भी केंद्रीय विद्यालय का दर्जा दिलाने में नीतीश कुमार और सुशील मोदी असफल रहे।  श्री यादव ने दावा किया कि उन्‍होंने निर्दलीय सांसद के रूप में लोकसभा में विभाजन का विरोध किया था और विभाजन की स्थिति में विशेष राज्‍य के दर्जे व विशेष पैकेज की मांग की थी। इसके लिए संघर्ष जारी है।

    प्रदर्शन के दौरान पटना में पार्टी के प्रधान महासचिव एजाज अहमद,राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र कुशवाहा,प्रेमचंद्र सिंह,राजेश रंजन पप्पू, अकबर अली परवेज, प्रदेश प्रधान महासचिव अवधेश कुमार लालू, नवल किशोर सिंह, जयप्रकाश यादव, गौतम आनंद, विकास वॉक्सर, मनीष कुमार, नीरज यादव, सागर उपाध्याय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे।

    #pappu yadav #जन अधिकार पार्टी (लो)

    Keep Reading

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading