पटना, 23 अक्टूबर 2019: जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह शहर के चर्चित उद्यमी अनिल कुमार की माता जी लालपरी चौधरी का आकस्मिक निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। उन्होंने आज बुद्धवार अपनी अंतिम सांस राजधानी पटना स्थित आवास पर ली। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 24 अक्टूबर को पटना में दानापुर घाट पर किया जायेगा।
इससे पहले आज उनकी माता जी के निधन से अनिल कुमार के परिवार और जविपा में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल समेत पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।
वहीं, अनिल कुमार की माता जी के निधन पर जाप (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी समेत शहर के कई नेता और उद्यमियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा कि लाल परी चौधरी का निधन बेहद दुखद है। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को सबल प्रदान करें और मृतात्मा को शांती प्रदान करे।
पप्पू यादव ने जताया शोक
पटना, 23 अक्टूबर 2019: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना के उद्यमी अनिल कुमार की मां लाल परी चौधरी जी के आकस्मिक निधन अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट किया। श्री यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि अनिल जी के माता जी का निधन अपूरणीय क्षति है। उनके निधन की खबर सुनकर काफी दुःखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके अपनों को इस पीड़ा से उबरने की शक्ति प्रदान करे।






