Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    किसानों को अपमानित करने पर तुली है भाजपा : अखिलेश यादव

    ShagunBy ShagunNovember 3, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 387

    भाजपा सरकार किसानों को लांछित करने के साथ अपमानित करने पर भी तुल गई है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से झूठे वादे किए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बराबर आश्वासन देते रहे हैं कि किसानों की फसल एमएसपी दरों पर खरीदी जाएगी पर यह भी उनके हर झूठ की तरह शुद्ध झूठ साबित हो रही है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

    अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय के डाॅ. राममनोहर लोहिया सभागार में उपस्थित सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा संचार माध्यमों का दुरूपयोग कर झूठ फैलाती है, वस्तुतः वह सच्चाई का सामना ही नहीं कर सकती है। सच्चाई से वह भागती है। सन् 2022 में जो विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा मानती है कि वह सन् 2024 में होने वाले चुनाव हैं। वह जनता को इसीलिए भटकाने का काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि किसान के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। घोषित 1940 रूपये प्रति कुंतल की दर पर किसान के धान की खरीद नहीं हो रही है। एक तो तमाम जगहों पर क्रयकेन्द्र खुले ही नहीं है और जहां खुले हैं वहां बिचैलियों, अफसरों के गठजोड़ के चलते किसान को अपनी फसल बेचने का मौका ही नहीं मिलता है। किसी न किसी बहाने उसे टरका दिया जाता है। बिचौलिए औने-पौने दाम पर फसल खरीद रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। साढ़े चार साल बीत गए जनहित का कोई काम नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। समाजवादी सरकार के कार्यों को ही अपना बताकर भाजपाई जश्न मना रहे हैं। किसानों के घरों में अंधेरा है। एक वर्ष से वे आंदोलित है। उन्हें न्याय नहीं मिला है। उनके घरों में दीप पर्व पर भी अंधेरा है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि सभी मानते हैं कि भाजपा का विकल्प समाजवादी पार्टी है। जनता की आशा भी समाजवादी पार्टी से है। समाजवादी पार्टी को जनआकांक्षाओं पर खरा उतरना है। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया है कि वे बूथ स्तर पर मतदाताओं से सम्पर्क करें। जनता को भाजपा की सच्चाई बताएं और समाजवादी पार्टी सरकार के विकास कार्यों से अवगत करायें। नौजवान और किसान 2022 में मिलकर भाजपा सरकार को सबक सिखाएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    भारत की सटीक कार्रवाई से पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर उठे सवाल

    बाराबंकी में बुद्ध पूर्णिमा का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास के साथ मनाई गौतम बुद्ध जयंती

    सीतापुर में यूपी फ्यूचर ग्रैंडमास्टर शतरंज श्रृंखला का रोमांच, आर्यन वार्ष्णेय ने बनाई एकल बढ़त

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण, शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

    हम न मरब मरिहैं संसारा….

    चमत्कार : बाबा ने हाथफेर कर जुबान का कैंसर ठीक कर दिया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    67638
    Visit Today : 296
    Visit Yesterday : 355
    Hits Today : 17774
    Total Hits : 4056330
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    टैलीप्राइम 6.0 करेगा छोटे व्यवसायों के लिए बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन अब और आसान

    May 13, 2025

    भारत की सटीक कार्रवाई से पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर उठे सवाल

    May 13, 2025

    रितेश पांडेय का देशभक्ति गीत “भारत मां तुझे सलाम” रिलीज, ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित

    May 13, 2025

    मंहगाई की पिच पर अच्छा खेलने कोशिश करें !

    May 13, 2025

    जीवन में दोस्त खूब बनाएं

    May 13, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2025 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading