Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, December 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भाजपा को वोट चाहिए यूपी से और यहां का काम देंगे गुजरात के ठेकेदारों को : अजय राय

    ShagunBy ShagunSeptember 6, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 150

    महिला सिपाही के साथ ट्रेन में हुई बर्बरता निंदनीय, आखिर भारत सरकार के मंत्री के घर पर कब चलेगा बुल्डोजर-अजय राय

    लखनऊ, 06 सितम्बर। कांग्रेस एक संकल्प के साथ काम करती है। हम जो कहते हैं, वहीं करते हैं। कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं। इस बार हम 2024 जीतेंगे और 2027 में उप्र से भाजपा को खदेड़ देंगे। भाजपा को वोट चाहिए यूपी से, लेकिन यहां का काम देते हैं गुजरातियों को। यहां के अधिकांश ठेका आज गुजरात के लोगों को मिला हुआ है। यहां की पुलिया, पुल, सड़क, अपार्टमेंट हर जगह गुजरात के लोगों को काम मिला हुआ है। उप्र के साथियों को किनारे किया गया है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही।

    अजय राय प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को पहली बार लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। अजय राय ने घोषणा की कि राहुल गांधी द्वारा दक्षिण से कश्मीर तक निकाली गयी यात्रा की याद में सात सितम्बर को हर जिले में पदयात्रा निकालेगी। मैं खुद प्रयागराज में पदयात्रा करूंगा।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो सिर्फ स्टाम्प हैं। ये वही कर सकते हैं, जो दिल्ली से आदेश मिलता है। उसके उलट इनको कुछ भी करने का अधिकार नहीं है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार से त्रस्त है। हर तरफ अराजकता है। स्थिति यह है कि लोग अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के घर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हो जाती है और पुलिस उस मुकदमे को दबाने का प्रयास कर रही है। मंत्री के बेटे से पूछताछ भी नहीं की जाती। स्थिति यह है कि जो मंत्री शराब बंदी के लिए मुहिम चलाता है, उसके घर में ही पुलिस बताती है कि शराब पिया गया। मंत्री के बेटे से पूछताछ की भी हिम्मत नहीं जुटा पाती। जबकि मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिजन स्पष्ट रूप से चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि मंत्री के बेटे की हत्या में संलिप्तता है।

    कौशल किशोर के बेटे पर हो केस दर्ज:

    अजय राय ने कहा कि मंत्री के बेटे पर 120बी के तहत केस दर्ज होना चाहिए। इसके साथ ही पार्टी न्यायिक जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि यदि उसको न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगी। हम जनता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।
    उन्होंने आरोप लगाया कि यहां की अराजकता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का लड़का गरीब की जमीन पर कब्जा जमा रहा है। वह न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हम उस गरीब महिला को न्याय दिलाने के लिए कौशांबी भी जाएंगे। उस परिवार के साथ कदम-ताल मिलाकर उसकी लड़ाई लड़ेंगे।

    भाजपा की घुड़कियों से नहीं डरने वाले:

    अजय राय ने याद दिलाया कि यह वही भाजपा है, जिसके मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी और भाजपा उसे भी बचा रही थी। भाजपा की नीति है, जो उसके साथ है, वह कुछ भी करे, सब ठीक है। जो उसके विरोधी हैं, वे कुछ भी करें, लेकिन उन्हें जेल भेजना है, लेकिन कांग्रेस भाजपा की इन घुड़कियों से डरने वाली नहीं है। वह न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

    ट्रेन की आधुनिकता कहां गयी:

    इसके साथ ही अजय राय ने सरयू एक्सप्रेस में घायल मिली महिला सिपाही का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री कहते हैं कि हर स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हर ट्रेन कोच मुफिद हैं। आज उनकी आधुनिकता कहां गयी। इस संबंध में कोई मंत्री क्यों नहीं बोल रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    सपा भी खुश है कांग्रेस की हार से

    सर्दियों के मौसम का हराभरा बथुआ करेगा कई लाइलाज रोगों का इलाज

    आरक्षण समर्थक बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर लेंगे उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प

    विश्व स्तरीय नेताओं में सबसे श्रेष्ठ हैं नरेंद्र मोदी, जनता आंख मूंदकर करती है विश्वास

    जनता को अब करिश्मे की उम्मीद

    घर में कुछ अच्छा होने वाला होगा तो पेड़-पौधे फलने-फूलने लगेंगे और बुरे प्रभाव में मुरझाकर अपनी दुर्दशा बयां करेंगे

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘जोरम’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे मनोज वाजपेयी

    December 5, 2023

    सपा भी खुश है कांग्रेस की हार से

    December 5, 2023

    सर्दियों के मौसम का हराभरा बथुआ करेगा कई लाइलाज रोगों का इलाज

    December 5, 2023

    आरक्षण समर्थक बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर लेंगे उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प

    December 5, 2023

    विश्व स्तरीय नेताओं में सबसे श्रेष्ठ हैं नरेंद्र मोदी, जनता आंख मूंदकर करती है विश्वास

    December 5, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading