Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    लोगों को राशन पर निर्भर कर उन्हें गरीबी में धकेल दिया भाजपा ने : प्रियंका गांधी

    ShagunBy ShagunFebruary 25, 2022Updated:February 25, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 425

    लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बाराबंकी और गोंडा की विधानसभाओं में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और रोडशो कर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट देने की अपील। अपने संबोधन में उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, छुट्टा जानवरों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती महान है, इस धरती ने रफ़ी अहमद किदवई जैसे आजादी की लड़ाई लड़ने वाले नेता दिए। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा नौजवानों की ऊर्जा उत्तर प्रदेश में हैं। यहां की धरती उपजाऊ है, यहां खेती अच्छे से हो सकती है। यहां के शिक्षित नौजवानों को सक्षम किया जाए, तो देश की तरक्की में वह सर्वाधिक भागीदारी दे सकते हैं। हमेशा उत्तर प्रदेश की राजनीति ने देश को दिशा दिखाई। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में परिस्थितियां यह हैं की यहाँ गरीबी है, बेरोजगारी है, महंगाई से लोग परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं।

    Image
    प्रयागराज में प्रियंका गांधी ने प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया।

    उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री पूरी दुनिया घुमते हैं और वहां दिल्ली की सीमा पर 700 किसानों की मौत हो जाती है, प्रधानमंत्री मिलने तक नहीं गए। प्रधानमंत्री 16 हजार करोड़ के दो हवाई जहाज खरीदते हैं, लेकिन गन्ना किसानों का बकाया नहीं दिया जाता है। जब उनके ही मंत्री के बेटे ने लखीमपुर में 6 किसानों को अपनी जीप के नीचे कुचल डाला, तब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री क्यों किसानों से, पीड़ितों से मिलने नहीं गए। उस मंत्री का इस्तीफा भी नहीं मांगा, प्रधानमंत्री उसके साथ मंच साझा करते हैं।

    श्रीमती गांधी ने कहा कि इस सरकार ने एक बोरा राशन दिला दिया, खातों में कुछ पैसे भिजवा दिए, उनको लगता है कि उनकी जिम्मेदारी ख़त्म। भाजपा ने लोगों को एक बोरे राशन पर निर्भर बना दिया, लोगों को गरीब बना दिया। आपको रोजगार इसलिए नहीं मिल रहा है, क्योंकि आप बेरोजगार होंगे, तो आपमें गुस्सा चढ़ेगा, आप में आत्मविश्वास नहीं होगा, तो आपको फुसलाना आसान हो जाएगा। इसीलिए जब आपके सामने धर्म-जाति की बात होगी तो आप जज्बात के आधार पर उनको वोट दोगे। वह जानबूझकर जनता को गरीब बना रहे हैं। जानबूझकर उन उद्योगों को मोदी के उद्योगपति मित्रों को बेचा जा रहा है, जिनसे हजारों नौकरियां मिल सकती हैं।

    Image
    प्रयागराज में प्रियंका गांधी ने प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया।

    उन्होंने कहा कि नौजवान सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाएं देता है, लेकिन पेपर लीक हो जाते हैं, भर्तियां रद्द कर दी जाती हैं। परीक्षा के बाद कटऑफ़ चेंज हो जाता है। उत्तर प्रदेश में 12 लाख पद खाली पड़े हैं, और सरकार उन्हें भरने के लिए उदासीन है। नौजवानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश के लोगों की जिंदगी परेशानियों और मुसीबतों से भरी हुई है। राजनीति का मकसद सेवा करना होता है। यही लोकतंत्र का उद्देश्य है, लेकिन यहां जो सत्ता में है, वह आपको दबा रहा है।

    कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई का सामना जनता कर रही है, किसान अपनी समस्या से जूझ रहे हैं, बेरोजगारी से नौजवान परेशान हैं, कोई मदद नहीं कर रहा, कोई सहायता नहीं मिल रही है। उल्टा जब आप आवाज उठाते हैं, तो आपको दबाने की, आपका दमन करने की कोशिश की जाती है।

    Shagun

    Keep Reading

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    क्लाइमैक्स अभी बाकी है: सोनम किसी तीसरे शख्स के साथ भागना चाहती थी?

    कैम्पटी फाल्स: खूबसूरत प्रकृति की गोद में नहाने का मज़ा ही कुछ और

    क्या आप जानते हैं इन भारतीय कहावतों का अर्थ : दिन में गरमी रात में ओस, कहे घाघ बरखा सौ कोस

    सुलझ गई राजा रघुवंशी की मौत की गुत्थी, चौथा आरोपी भी ट्रांजिट रिमांड पर

    संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का दावा भारत की जनसंख्या 1.46 अरब के करीब पहुंच चुकी है

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    94591
    Visit Today : 1626
    Visit Yesterday : 1457
    Hits Today : 13256
    Total Hits : 4545402
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    June 12, 2025

    क्लाइमैक्स अभी बाकी है: सोनम किसी तीसरे शख्स के साथ भागना चाहती थी?

    June 12, 2025

    यह हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक जानवर: खासियत जानकार हैरान रह जायेंगे आप

    June 12, 2025

    जीवन को दो शर्तों पर जिया जाना चाहिए!

    June 11, 2025

    कैम्पटी फाल्स: खूबसूरत प्रकृति की गोद में नहाने का मज़ा ही कुछ और

    June 11, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2025 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading