- सरकार के कामकाज पर “एक झलक” रिपोर्ट कार्ड डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई
- 25, 26 और 27 को समस्त जिला मुख्यालयों पर होगा आयोजन – सीएम योगी
लखनऊ: आज से 14 अप्रैल तक भाजपा प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी।इस क्रम में जिला स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियां होंगी। युवा मोर्चा जिले में सरकार की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकालेगा। जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग का संवाद सम्मेलन होगा। ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा महिलाओं के साथ संवाद करेगी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे।भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के लिए हुए कार्यों पर चर्चा होगी।
पहले गड्ढे से प्रदेश की पहचान होती थी,आज आप गूगल करेंगे तो सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे वाले प्रदेश के रूप में यूपी का नाम आता है
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारवार्ता के लोकभवन में पहुचे। इस मौके पर योगी सरकार तमाम मंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के सलाहकार व शासन के अधिकारी एवं पत्रकार आदि मौजूद।