Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सरकारी संरक्षण में बच सकते हैं तालाब!

    By March 16, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 829

    तालाब बचाने के लिए पहले प्राचीन सभ्यता के अवशेष को विकसित करना होगा! 21वीं सदी का सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक तरफ पानी का संकट है तो दूसरी तरफ पानी के श्रोत पर अतिक्रमण, फिर भी देश क्यों आंखें मूंदे बैठा है? फरवरी महीने में एनजीटी की बनाई कमेटी ने जब यह रिपोर्ट दी कि दिल्ली-एनसीआर में 155 जलाशयों पर अतिक्रमण है तो देश के कान खड़े हो गए। यह समस्या सिर्फ दिल्ली-एनसीआर की नहीं, समूचे देश की है! हरियाणा में भी स्थिति भयावह है।

    एनजीटी ने हरियाणा सरकार को राज्य में 1216 जलाशयों की रक्षा के लिए कम्प्लायंस रिपोर्ट तीन हफ्ते के भीतर दायर करने को कहा है। देश के चाहे जिस इलाके में चले जाएं, जलाशयों को अतिक्रमण से बचाने की जद्दोजहद अदालतों की कार्यवाही का रूटीन हिस्सा बनी दिख रही है।

    बुंदेलखंड कभी तालाबों के लिए विख्यात था, आज तालाब के खो जाने के बीच वह सूखे प्रदेश में बदल चुका है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे इलाकों में भी किसान इसलिए बदहाल हैं क्योंकि तालाब की निर्भरता से आजाद होकर खेती असहाय चुकी है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और दूसरे प्रदेश भी आगे बढ़ रहे हैं। मूल समस्या तालाब का अतिक्रमण नहीं है। यह तो परिणाम है। मूल समस्या है तालाब का मतलब हम भूल चुके हैं। यह हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और परम्परा से किस कदर और क्यों जुड़ा रहा है, उससे हम भिज्ञ नहीं रह गए हैं। तालाब जलाशय मात्र नहीं होते। यह जीवनधारा होती है नदी की भांति, बल्कि नदी से बढ़कर। नदी इंसान पैदा नहीं कर सकता, मगर तालाब इंसान बना सकता है, बनाता आया है। अपनी ही नहीं, पूरे सजीव जगत की प्यास बुझाता आया है इंसान। खेती-किसानी से लेकर मछली पालन और कारोबार सभी में तालाब की केंद्रीय भूमिका हुआ करती थी।

    तालाब बनाकर हम मैदानी इलाकों में बाढ़ के पानी का, तो पहाड़ी इलाकों में वर्षा जल का संचय करते आए हैं। तालाब की मिट्टी का इस्तेमाल आवश्यक ढाल और बसाहट के लिए होता रहा है। इसका इस्तेमाल पीने के पानी से लेकर खेती तक में होता आया है। यह आवश्यकता पुरातनकाल से चली आ रही है। कुरुक्षेत्र का ब्रह्म सरोवर, करनाल की कर्णझील और मेरठ के पास हस्तिनापुर का शुक्रताल महाभारत कालीन हैं। रामायण कालीन प्रसिद्ध शृंगवेरपुर का तालाब खोज निकाला गया है।

    तालाबों के बारे में अध्ययन कहता है कि बीती सदी में रीवा रियासत में 5 हजार तालाब थे, तो प्राचीनकाल में रतनपुर रियासत में 1400 तालाब होने के प्रमाण मिलते हैं। 1847 तक मद्रास प्रेसीडेंसी में 53 हजार तालाब हुआ करते थे, तो 1980 तक मैसूर राज्य में 39 हजार तालाब थे। कहने का मतलब ये है कि समूचे हिन्दुस्तान की समृद्धि का आधार तालाब रहे हैं। तालाब के महत्त्व को राजाओं ने भी समझा था। भोपाल में 25 वर्गमील तक फैला तालाब राजा भोज ने बनवाया था। इस शहर को 40 फीसद पानी आज भी इसी तालाब से मिलता है। रानी दुर्गावती की ख्याति भी तालाबों के लिए रही है।

    चंदेल-बुंदेल के शासन की ख्याति भी तालाब के कारण है। जैसलमेर में घडसीसर, जयपुर में गोला ताल, जयगढ़ में चाकसू तालाब, आबू पर्वत के पास का नखी सरोवर ऐतिहासिक तालाब हैं, जिनके गिर्द इंसान की पीढ़ियां विकसित हुई। मेहनतकश जातियों ने भी तालाब से जुड़कर समाज में अपने लिए जगह बनाई। इनमें दुसाध, नौनिया, गोंड, परधान, कोल, धीमर, भोई, लुनिया, मुरहा शामिल हैं। बुलई उन्हें कहा गया जो तालाब के लिए जगह चुनने का काम करते थे, तो गजधर वे कहलाए, जिन्होंने जमीन मापने का किया।

    पत्थर का काम करने वाले सिलवट और बगैर उपकरण पानी की सही जगह बताने वाले सिरभाव कहे गए। जलसूंघा उन्हें कहा गया जो आम या जामुन की लकड़ी से भूजल सूंघकर उसका विश्लेषण किया करते थे। तालाब से संबंध मिट्टी काटने वाले खंती का भी था और मिट्टी खोदने वाले सोनकर का भी। राजा-महाराजाओं के बाद अंग्रेज के शासनकाल और उत्तरार्ध में तालाब से हमारा सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध टूटते चले गए हैं। 2006 में सुप्रीम कोर्ट ने इस संकट को पहचाना।

    उसने साफ कहा कि तालाबों पर अतिक्रमण हटाने, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है। मगर, सरकारें चेत नहीं रही हैं। सभ्य होने और होते जाने का प्रमाण रहे हैं तालाब। अब तालाबों का अतिक्रमण हमारी पतित होती सभ्यता के प्रमाण बन गए हैं। यह तय है कि तालाब बचेंगे तभी सभ्यता बचेगी। 

    • प्रेम कुमार से साभार 

    Keep Reading

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026
    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    October 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading