Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    परदे पर कई रंग भरती है बरसात

    By August 13, 2017 ब्लॉग No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 967
    हेमंत पाल 
      सावन और हिंदी सिनेमा का एक खास रिश्ता रहा है। बरसात के प्रति फिल्मकारों का प्रेम इसी से झलकता है कि उन्होंने बरसात को केंद्र में रखकर कई यादगार फ़िल्में बनाई। बरसात ने ही गीतकारों और फिल्मकारों की कल्पनाशीलता को एक नई उड़ान दी। रोमांस, विरह, चुहलबाजी और मनुहार को दर्शाने के लिए फिल्मकारों ने बरसात को जरिया बनाया। ऐसे में संगीतकारों और गीतकारों ने भी अदभुत सौंदर्य परख और काव्यानुभूति का परिचय देते हुए बरसात के गानों को यादगार बना दिया। राजकपूर की फिल्म ‘श्री 420’ में बरसते पानी में छाते के आदान-प्रदान को लेकर गीत प्यार हुआ इकरार हुआ, फिर प्यार से क्यूं डरता है दिल … फिल्माया गया। राजकपूर और नरगिस ने एक-दूसरे की आंखों में गहराई से झांकते हुए बरसते पानी के बीच जिस तरह एक-दूसरे को छाता देकर बारिश से बचाने का प्रयास किया, वह लाजवाब था। जब राजकपूर नरगिस के प्रति प्यार दर्शा रहे थे, उस समय रेनकोट में तीन बच्चों के दृश्य ने इस गीत को और भी प्रभावी बना दिया।
      
     किशोर कुमार की फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ भी पुराने दर्शक कैसे भूल सकते हैं। बारिश में भीगी शर्माती मधुबाला को, जो अपनी खराब कार किशोर कुमार के गैरेज में लेकर आती है। इसी दृश्य ने उन्हें एक लड़की भीगी भागी सी … गीत गाने को प्रेरित। फिल्म में ये गाना बरसात की उस ताकत का अहसास कराने के लिए फिल्माया गया था, जो दो अनजान लोगों में प्रेम के अंकुरण को पैदा कर देता है। रोमांटिक गीतों का उपयोग फिल्मों में औजार की तरह किया जाता है, जो अपने संगीत से दिलों के भीतर उमड़ रहे प्रेम को प्रदर्शित कर देते हैं।
      बरसात सिर्फ गानों में ही दिखी ऐसा नहीं है। बरसात ने फिल्मों में पात्र की तरह भी कमाल दिखाया है। कभी कहानी में टि्वस्ट लाना हो या क्लाइमेक्स को रोमांचक बनाना हो, बरसात हिट फार्मूला साबित हुई है। कई फिल्मकारों ने बरसात का उपयोग मौके की नजाकत को उभारने के लिए किया। कुछ फिल्मों में बरसात मधुर मिलन और खुशी की सूत्रधार बनी तो कुछ फिल्मों नायक नायिका को जुदा कराने वाली खलनायिका बन बैठी! ‘बरसात की एक रात´ में भारत भूषण को मधुबाला के दीदार कराने का श्रेय बरसात को ही जाता है। कई फिल्मों में हीरो बरसात में बस-स्टाप पर खड़ी हीरोइन को देखते ही प्यार कर बैठता है। कुछ फिल्मों में बरसात में एक ही जगह फंसे नायक नायिका कट्टर दुश्मनी होने के बावजूद प्यार करने लगते हैं। `हिना´ की कहानी की दिशा बारिश ने ही तो बदली थी। तेज बारिश के चलते ही ऋषि कपूर अपनी मंगेतर के पास जाने की बजाय पाकिस्तान की हिना यानी जेबा बख्तियार के पास पहुंच जाता है। `मैंने प्यार किया´ में नायक सलमान खान जीतोड़ मेहनत से जमा किए पैसे जब नायिका के पिता को देने जा रहा है तो विलेन अपने गैंग के साथ उसे बरसात में मारता पीटता है।
      आस्कर के लिए नामित आमिर खान की फिल्म `लगान´ की कहानी में बदलाव बरसात की वजह से ही आयता है। बरसात गांव को धोखा दे देती है, गरीब लोग खेती नहीं कर पाते हाँ और लगान देने में असमर्थ होते हैं। भुवन (आमिर खान) अंगरेजी साम्राज्य से लोहा लेने के लिए प्रेरित होता है।फिल्म के क्लाइमेक्स में मैच जीतने की खुशी में नाचते गांव वालों पर झमाझम बूंदे गिरने लगती है। जैसे अपना उद्देश्य पूरा होते ही बरसात भी गांव वालों की खुशी में शरीक होने आ गई। फिल्मकारों के लिए बरसात सिर्फ गाने या क्लाइमेक्स की सिचुशन ही है, महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइंट भी है।
                                                                                                                  (साभार)

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading