Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    अब्दुल कलाम से प्रेरणा

    By October 15, 2018 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 603
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व और कृतित्व प्रेरणादायक रहा है। खासतौर पर विद्यर्थियो को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए। वह ईमान वाले मुसलमान थे। भारतीय परिवेश के अनुकूल उदारवादी और सर्वधर्म सम्मान में यकीन करने वाले थे। उनको भगवत गीता कंठस्थ थी। उसके कर्म सिद्धांत पर उनका विश्वास था। गरीब परिवार में जन्में, लेकिन शिक्षा प्राप्त करने की जबरदस्त लगन थी। संघर्ष किया, उच्च शिक्षा प्राप्त की। महान वैज्ञानिक बने। उनके जीवन के इस अध्याय से विद्यार्थियो को सीखना चाहिए। विफलता के संबन्ध में भी उन्होंने गीता के आधार पर सकारात्मक विचार दिया।
    वह पायलेट की नौकरी प्राप्त करने में विफल हुए थे। जीवन से निराश थे। लेकिन उत्तरंखण्ड में एक सन्यासी के वाक्य को गांठ की तरह बांध लिया। उनका कहना था कि किसी व्यक्ति का इस बात पर अधिकार नहीं होता कि वह कहा जन्म लेगा। फिर जरूरी नहीं कि अन्य निर्णय मर्जी के हिसाब से हो। इसलिए विफलता में निराश न हों, इसे भी अवसर माने। उत्साह के साथ कर्म करते रहें। इन वाक्यों ने कलाम का जीवन बदल दिया। जो पायलेट नहीं बन सका, वह महान वैज्ञानिक बयँ गया। देश को मिसाइल की सौगात दी। पोखरण परमाणु विस्फोट में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    लखनऊ के एपीजे अब्दुल कलाम प्रावधिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उनसे जुड़े प्रसंगों की चर्चा हुई।
    कुलाधिपति  राम नाईक ने बीटेक, बी.फार्मा, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम.फार्मा, पीएचडी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक व उपाधि प्रदान की। इस वर्ष प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा 61,619 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गयी। राम नाईक ने  दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. आरए माशेलकर अध्यक्ष ग्लोबल रिसर्च एलायंस को मानद् उपाधि एवं डाॅ. कलाम के सहयोगी  सृजन पाल सिंह को ‘एलुम्यनाई अवार्ड’ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मन, वचन एवं कर्म से जीवन पर्यन्त अपने को इस उपाधि के अनुरूप सिद्ध करते रहें। विद्यार्थी अपने माता-पिता एवं गुरूजनों का सदैव सम्मान करें जिन्होंने आपको आकाश में उड़ने के लिये पंखों में ताकत दी है।
    जीवन में सफलता पाने के लिये प्रमाणिकता, गुणवत्ता एवं कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सूचना तकनीक ने विश्व की दूरियों को कम कर दिया है। वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा है। आगे बढ़ने में कभी असफलता मिले तो घबरायें नहीं बल्कि उसका कारण तलाशकर दोबारा प्रयास करें। विज्ञान के परिवर्तन को समझें और रोज नया ज्ञान सीखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि ‘शार्टकट’ से जीवन की प्रगति रूक सकती है।
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गत चार वर्षों में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिये अनेक योजनाएं प्रारम्भ की हैं। इसी तरह से प्रदेश सरकार भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। प्रदेश में बिजली और कानून व्यवस्था में सुधार के कारण निवेशक यहाँ निवेश करने के लिये आकर्षित हुये हैं। उत्तर प्रदेश में ओद्यौगिक विकास का माहौल बना है। गत फरवरी में आयोजित इंवेस्टर्स समिट में रूपये 4.28 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आये हैं। राज्य सरकार ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ की योजना के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पाद की ब्रांडिग की है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास विकल्प है कि वे नौकरी करना चाहते हैं या स्वरोजगार शुरू करके नौकर देना चाहते हैं।
    उत्तर प्रदेश में अब तक सम्पन्न 17 विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में  8.28 लाख उपाधियाँ प्रदान की गयी हैं जिसमें 4.46 लाख उपाधियाँ छात्राओं को मिली हैं यानि 54 प्रतिशत। पिछले वर्ष छात्राओं को 51 प्रतिशत उपाधियाँ प्राप्त हुई थी। वास्तव में बेटियों के लिये इस वर्ष अब तक 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी बड़ी उपलब्धि है। डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आज के दीक्षांत समारोह में 61,619 उपाधियों में से 47,492 उपाधियाँ अर्थात् 77 प्रतिशत उपाधियाँ छात्रों को एवं 14,127 उपाधियाँ अर्थात् 23 प्रतिशत उपाधियाँ छात्राओं को मिली हैं। इसी प्रकार कुल 67 पदकों में से 21 पदक अर्थात् 31 प्रतिशत पदक छात्रों को एवं 46 पदक अर्थात् 69 प्रतिशत पदक छात्राओं ने अर्जित किये हैं।
    रामेश्वरम् के एक नाविक परिवार से संबंध रखने वाले डाॅ0 कलाम ने ज्ञान के आधार पर भारत के राष्ट्रपति पद तक का सफर तय किया। उनकी सादगी, मानवता एवं उदार मन अपने आप में एक आदर्श हैं। मानव के लिये कोई सीमा नहीं है।
    आकांक्षाओं को संभव बनाये रखना चाहिए। मेहनत का हमेशा फल मिलता है। असंभव कहकर छोड़ देना आसान है पर जो प्रयास करते हैं वही विजयी होते हैं। हमेशा समाधान का हिस्सा बने न कि समस्याओं का। कड़ी मेहनत का कोई पर्याय नहीं है। उन्होंने कहा कि मानवीय सफलता, कल्पना, मानवीय धैर्य की कोई सीमा नहीं होती है।

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading