Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    लोकतंत्र में आंदोलनजीवी

    ShagunBy ShagunFebruary 21, 2021Updated:February 21, 2021 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 543

    अंशुमाली रस्तोगी, चिकोटी ब्लॉग से

    तो, किसान आंदोलनकारी नहीं ‘आंदोलनजीवी’ हैं! और उनके समर्थक ‘परजीवी’। देश में सचमुच रामराज्य आया हुआ है। कोई किसी को कुछ भी कह-बोल सकता है। ध्यान केवल इस बात का रखना है कि स्वर में असहमति या आलोचना का पुट न हो। नहीं तो भक्त मंडली तैयार खड़ी है समझाने को। उनके समझाने में भी प्रायः ‘दादागिरी’ झलकती है। मगर झेलिए कि आप ‘न्यू इंडिया’ में हैं।

    इस वक़्त किस्म-किस्म के ‘जीवी’ मेरे मन-मस्तिष्क में उमड़ रहे हैं। बात बुद्धिजीवी से बहुत आगे निकल चुकी है। मैं बुद्धिजीवियों को ही अब तक जीवियों की पहचान समझता था लेकिन मुझे क्या पता था कि यहां आंदोलनजीवी भी हैं। मगर आंदोलनजीवियों के प्रति सरकार का रुख थोड़ा रुखा है। वह उन्हें बस में करने का जितना प्रयास करती है, वे उतना ही हाथों से फिसलते जाते हैं। देश में दो धड़े बन चुके हैं : एक आंदोलनजीवियों के विरुद्ध हैं और दूसरे समर्थन में। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच ‘वाक्-युद्ध’ चलता रहता है। शोर इतना है कि किसी को किसी की आवाज सुनाई नहीं देती।

    file photo

    किसान आंदोलन का समर्थक होने के नाते मुझे मेरी मित्र-मंडली में ‘परजीवी’ घोषित किया जा चुका है। मुझसे हर किसी की बातचीत लगभग बंद है। सोशल मीडिया पर उन्होंने मुझे ‘ब्लॉक’ कर रखा है। मेरी असमहति उन्हें चुभती है। लेकिन मैं उनकी उपेक्षा का बुरा नहीं मानता। बुरा मानकर कर भी क्या लूंगा। यह दौर भक्ति है। यहां इंसान पूजे जाते हैं। इसीलिए सबकी कथनी-करनी देखता व पढ़ता रहता हूं।

    देश में आंदोलनों की लंबी परंपरा रही है। हर नेता आंदोलन से निकला है। आंदोलन न होते तो यहां इतनी बड़ी-बड़ी लड़ाइयां जीती भी नहीं जातीं। तो क्या वे सभी आंदोलनजीवी थे! इस विषय पर जितना सोच रहा हूं, मेरा सिर उतना ही भन्ना रहा है। नजदीक कोई है नहीं जिससे पूछ सकूं कि गलत वे थे या ये हैं। सवाल पूछना ही तो यहां गुनाह है पियारे।

    खामोशजीवी बने रहने से कहीं बेहतर होगा परजीवी बनकर रहा जाए। कुछ तो रीढ़ बची रहेगी। वरना समाज और लेखन में रीढ़विहीनों की जमात तेजी से बढ़ती जा रही है। लोकतंत्र में आप आंदोलनजीवियों के साथ हैं या सत्ताजीवियों के खुद तय करें।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading