Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ईवीएम पर तकरार क्यों?

    By April 17, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging: shagunnewsindia.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584

    राजनीतिक दल चुनाव हारते ही अपना ठीकरा ईवीएम पर ही क्यों फोड़ते हैं इस बात की पड़ताल में जब देखा जाता हैं तो वह महज सिर्फ अपनी भड़ास ही साबित होता हैं जिसे हार का गुबार भी कह सकते हैं लेकिन जब विपक्ष जीतता हैं तब वह शांत रहता हैं।

    सही बात कहें तो ईवीएम को लेकर जारी तू-तू-मैं-मैं निस्संदेह, ह्रदयविदारक है। हमारे नेतागण संकीर्ण राजनीतिक सोच के तहत हर संस्था और व्यवस्था पर जिस तरह चोट कर रहे हैं, उनका अंत कहां जाकर होगा कहना कठिन है। एक हैकर, जिसका चेहरा तक हमारे सामने नहीं, वह अमेरिका में बैठने का दावा करता हुआ लंदन के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सामने आता है, बिना किसी प्रमाण के आरोप लगाता है कि 2014 के आम चुनाव में व्यापक पैमाने पर ईवीएम की हैकिंग हुई थी और उसे सच मानकर भारत में राजनीतिक मोर्चाबंदी हो रही है।

    file photo

    ऐसा लग रहा है जैसे वह हैकर न होकर ऐसा विश्वसनीय प्राणी है, जिसके मुख से केवल सत्य बाहर निकला हो। उसके सामने हमारा चुनाव आयोग गलत, सर्वोच्च न्यायालय गलत, विशेषज्ञ गलत। वह तो यह भी कह रहा है कि भारत की कई पार्टियों ने चुनाव के दौरान उससे संपर्क किया था। हंगामा करने वाली पार्टियों एवं उनके नेतागण क्या उसके इस आरोप से सहमत हैं? क्या उन्होंने ईवीएम हैक करने के लिए उससे संपर्क किया था? अजीब स्थिति है। कोई यह सोचने को तैयार ही नहीं है कि कहीं उस व्यक्ति के पीछे कुछ भारत विरोधी शक्तियां तो नहीं, जो इस तरह राजनीतिक विभाजन का लाभ उठाकर टकराव पैदा करना चाहती हो।

    चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर एकदम सही कदम उठाया है। उसे पकड़कर भारत लाने की पूरी कोशिश होनी चाहिए। अगर पुलिस टालमटोल करती है तो आयोग को सर्वोच्च न्यायालय जाना चाहिए। आखिर ईवीएम को संदेहास्पद बनाने का अर्थ चुनाव आयोग को संदेहास्पद बनाना है। ईवीएम में गड़बड़ी बगैर चुनाव आयोग की व्यापक संलिप्तता के संभव नहीं। जब चुनाव आयोग बार-बार ईवीएम को हर दृष्टि से विश्वसनीय होने का बयान दे रहा है, देश को आास्त कर रहा है तो इस तरह हंगामों का मतलब क्या निकाला जाए? सर्वोच्च न्यायालय भी चुनाव आयोग की बातों को सही कह चुका है।

    कायदे से चुनाव आयोग का आश्वासन अंतिम होना चाहिए था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक दल अपनी लड़ाई में ईवीएम और चुनाव आयोग को घसीट रहे हैं। जिन लोगों ने लंदन में कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, उनके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए। हालांकि ऐसा करते ही हंगामा मच जाएगा किंतु समय की मांग यही है। जब तक ऐसे लोगों को कठघरे में खड़ा नहीं किया जाएगा चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली को शंका के घेरे में लाने का अमर्यादित खेल चलता रहेगा।

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading