Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्या से उठे सवाल?

    By September 30, 2019Updated:September 30, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 610

    किसान मरते है खबर बनती है और लोग पढ़कर सरकार को कोसकर भूल जाते हैं लेकिन किसान के परिवार की पीड़ा बहुत काम ही लोग महसूस कर उसका निवारण करते हैं आमतौर पर सौ लोगों में एक दो लोगों की! फिलहाल देश में यह न तो कोई पहली घटना है और न ही अंतिम होगी। कृषि कर्ज चुका न पाने के कारण बीते दिनों पंजाब के बरनाला जिले के 22 वर्षीय लवप्रीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। उसके परिवार में अब केवल उसकी मां और बहन बची हैं। 15 साल पहले लवप्रीत सिंह के दादा ने कर्ज लिया था। कर्ज अदा तो नहीं हो सका, उल्टे जमीन बिकती चली गई। लवप्रीत को बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इस बीच पहले दादा और बाद में उसके पिता ने भी अपनी जीवनलीला खत्म कर ली।

    लवप्रीत की मां हरपाल कौर का कहना है कि तीनों ने कर्ज के कारण आत्महत्या की। त्रासदी यह भी है कि स्थानीय प्रशासन को हरपाल के बयान पर विश्वास नहीं है। वह इस बात की पुष्टि में लगा हुआ है कि क्या सभी आत्महत्याएं कर्ज के कारण हुई हैं? ऐसी स्थिति में इन तीनों आत्महत्याओं की वजह के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इंतजार करना होगा कि प्रशासन अपनी क्या राय देता है। लेकिन सरकारों की प्रवृत्ति, चाहे किसी भी पार्टी की हो, कहीं-न-कहीं ऐसी मौतों के कारण को नकारने की भी होती है, ताकि उनके किसान प्रेम पर कोई बट्टा न लगे।

    file photo

    यही कारण है कि उनके द्वारा प्रस्तुत किसानों की आत्महत्याओं के आंकड़ों पर विश्वास करना कठिन होता है। इसके बावजूद इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि उदारीकरण के दौर में कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यह उस संपूर्ण विकास मॉडल पर सवाल खड़ा करता है, जिसे पिछले तीन दशकों से भारत में विभिन्न पार्टियों की सरकारों द्वारा आगे बढ़ाया गया है। समय के साथ यह सवाल और घनीभूत होते जा रहा है कि विकास के इस मॉडल से अगर समृद्धि बढ़ी है, तो क्या उसका लाभ सबको मिल रहा है?

    यानी कहीं आर्थिक असमानता तो नहीं बढ़ रही है? पंजाब की यह घटना चिंतित करने वाली है, क्योंकि पंजाब भारत के विकसित प्रांतों में आता है। उसके बारे में यह नहीं कहा जा सकता कि वहां प्रति हेक्टेयर उत्पादन या उत्पादकता अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। लेकिन किसानों की खुशहाली फसल उत्पादन या उत्पादकता से ही तय नहीं होती, वह उनकी उपज के लाभकारी मूल्य से भी तय होती है।

    कृषि का विकास अनिवार्यत: किसानों की खुशहाली का प्रतीक नहीं हो सकता। यह घटना कृषि कर्ज माफी की राह पर चल रही कांग्रेस शासित पंजाब की अमरिंदर सरकार की नीतियों पर भी प्रतिकूल टिप्पणी है। उन्हें संजीदगी से इस पर विचार करना होगा।

    Keep Reading

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026
    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    July 27, 2026
    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading