Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    चौथे साल भी मोदी सरकार पास

    By May 27, 2018 ब्लॉग No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Fiie photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 608
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    कांग्रेस का यह कहना ठीक है कि मोदी सरकार ने उसकी अनेक योजनाएं को ही आगे बढ़ाया है। लेकिन यह कहने में कोई समझदारी नहीं है। मतलब होशियार नेता इस सच्चाई को दबा जाता। क्योकि कांग्रेस अपनी योजनाओं की दुहाई देती है, तो उसकी और नरेंद्र मोदी की कार्यशैली का तुलनात्मक अध्ययन होने लगता है। यदि कांग्रेस बैलगाड़ी की चाल से योजनाएं लागू करती थी, तो नरेंद्र मोदी बुलेट जैसी तेजी दिखाते थे। इतना ही नहीं कांग्रेस ने लाखों करोड़ रुपये की योजनाएं अधूरी या लंबित छोड़ दी थी। इसकी लागत का कोई हिसाब ही नहीं रह गया था। नरेंद्र मोदी की सरकार ने इन सब पर ध्यान दिया।  जनधन,मुद्रा ,स्टार्टअप, कौशल विकास, मृदा परीक्षण, ग्राम ज्योति, उज्ज्वला, ग्राम स्वराज,डिजिटल, फसल बीमा स्मार्ट सिटी, मेक इन इंडिया आदि अनेक योजनाओं ने लोक कल्याण को अभूतपूर्व बढ़ावा दिया है। बाइस करोड़ लोग निःशुल्क योजनाओं से लाभान्वित हुए है।
    स्टार्टअप अब लोगों को आत्मनिर्भर बना रहा है। अबतक करीब आठ सौ स्टार्ट अप का पंजीकरण हुआ है और सरकार ने दस तरह के स्टार्ट अप को टैक्स से छूट दिया है।
    जनधन जहां गरीबों को सशक्त करने का काम कर रहा है, दस लाख रुपये तक का बैंकों से उधार देने की व्यवस्था है। इस योजना ने छोटे कारोबारियों की दुनिया रोशन कर दी है। इस योजना के तहत अबतक सिर्फ इस साल करीब दस हजार करोड़ रुपये की राशि लोगों को जारी भी हो चुकी है। मुद्रा योजना से साढ़े आठ करोड़ उद्यमी लाभ उठा चुके हैं। तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बांटे जा चुके हैं।
    प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत उन्होंने गरीबों को बैंकों में मुफ्त में खाता खोलने का मौका दिया है। इस स्कीम के तहत अबतक करीब उनतीस करोड़ नए खाताधारक बैंकिंग सिस्टम में जुड़े हैं, जिन्होंने इससे पहले बैंक का मुंह नहीं देखा था। ये योजना जहां एक तरफ गरीबों को सशक्त करने का काम कर रहा है, वहीं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के चलते भ्रष्टाचार के एक बहुत बड़े रास्ते को सरकार ने हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर दिया है। इन खातों में आज के दिन लगभग पैसठ हजार करोड़ रुपये जमा हैं।
    दीनदयाल उपाध्याय ग्राम योजना के तहत आजादी के बाद से जो गांव बिजली के लिए तरस रहे थे ,वह रोशन हुए।
    मोदी सरकार महंगाई को कम करने और महंगाई दर को यथावत रखने में कुल मिला कर सफल रही है। कभी कभी कुछ वस्तुओं के दाम परिस्थिति के कारण बढ़ जाते है। विपक्ष उस पर हंगामा करने लगता है।
    प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना में गरीब परिवार की महिलाओं को केंद्र सरकार की ओर से निशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिए जाने की व्यवस्था है। इस स्कीम के तहत कुल पांच  करोड़ गरीब परिवारों के एलपीजी कनेक्शन दिए जाने हैं। अब तक इस स्कीम के तहत दो करोड़ बीस लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन बांटे जा चुके हैं।
    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का भी सकारात्मक प्रभाव हुआ है। सुकन्या समृद्धि योजना  के तहत बड़ी संख्या में लोग खाता खुलवा रहे हैं। मोदी सरकार का संकल्प कि साल किसानों की आय दो गुना हो जाय। इस योजना की सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पहले किसान अपनी फसलों का जितना बीमा करवाते थे उसकी संख्या अबतक सात गुना बढ़ चुकी है। सरकार लोगों को सस्ते घर बनवाकर भी दे रही है और घर खरीदने में भी मदद देने को तैयार बैठी है।
    मोदी सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से ये योजना भी एक है। इसके तहत शहरों में अबतक करीब सात लाख पक्के घरों का निर्माण हो चुका है। जबकि ग्रामीण इलाकों में ये योजना पूरे युद्धस्तर पर जारी है। स्वच्छ भारत अभियान का व्यापक प्रभाव हुआ है। इस योजना के तहत देशभर के गांवों में करीब चार करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण हुआ है और लगभग दो लाख गांव खुले में शौच से मुक्ति पा चुके हैं। जबकि शहरों में इकतीस लाख से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है और एक लाख पन्द्रह हजार से ज्यादा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण  किया गया। आज देश में एक भी ऐसा गाँव नहीं हैं, जहां बिजली नहीं पहुँची है।
    हर गाँव में बिजली पहुंचाने के बाद अब मोदी सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत हर घर में बिजली पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।  इसके अलावा चार वर्ष में  देश के हर गरीब को छत देने का लक्ष्य हासिल हो जाएगा। इस योजना के तहत एक करोड़ घर दिए जा चुके हैं। उज्ज्वला योजना के तहत साढ़े तीन करोड़ से अधिक मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किये जा चुके हैं, जबकि सरकार ने आठ करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। मिशन इंद्रधनुष योजना के जरिये बच्चों और माताओं का टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। ट्रिपल तलाक से मुक्ति का अभियान भी मोदी सरकार ने शुरू किया है और हज पर महिलाओं को बिना मरहम यात्रा की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को मिलने वाले पेंशन में भी काफी वृद्धि की गई है।
    भारतमाला परियोजना के  तरेपन हजारकिलोमीटर हाइवे का निर्माण किया जा रहा है। सेतुभारतम योजना के तहत लगभग इक्कीस हजार करोड़ रुपये की लगत से सभी नेशनल हाइवे को रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त बनाया जा रहा है जिसे आगामी वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा।
    भारत आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया की सबसे तेज गति से आगे बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है, महंगाई दर काबू में है और विदेशी मुद्रा भंडार अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। नोटबंदी और जीएसटी, दो ऐसे फैसले हैं जो देश की अर्थव्यवस्था को पारदर्शी अर्थव्यवस्था के रूप में तब्दील करते हुए व्यापक सुधार लाया गया है।
    मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर भारत की मान-प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि हुई है। दाभोस के मंच पर प्रधानमंत्री का उद्घाटन भाषण विश्व मंच पर भारत के बढ़ते साख की बानगी बयान करता है। सऊदी अरब, फलस्तीन और अफगानिस्तान में प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है, यह देश की जनता का सम्मान है। मोदी के एक आह्वान पर योग को पूरे विश्व ने अपनाया है और यूनेस्को ने कुंभ मेले को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थान दिया है। जाहिर है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने चार वर्षों में लोक कल्याण की योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू किया है।
    यह सरकार की नेकनीयत का परिणाम है कि अब योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक ईमानदारी से पहुंच रहा है। सरकार ने बीच के छिद्र बन्द कर दिए है। जहां से धन निकल कर घोटालों की भेंट चढ़ जाता था। इसके अलावा केंद्र सरकार ने कार्य संस्कृति में भी किया। अनेक योजनाएं तो घोषित समय से पहले ही पूरी हो गई। पहले केवल लागत मूल्य बढ़ाने के लिए, योजनाएं लंबित छोड़ दी जाती थी। चार वर्ष में मोदी ने वह माहौल बना दिया है, जिस पर चल कर भारत विकसित देश बन सकता है।

    Keep Reading

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    June 11, 2026
    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    June 11, 2026
    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    June 11, 2026
    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    June 11, 2026
    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    June 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading