Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बेगानी हुई बंगलुरू की विपक्षी बयार

    By October 4, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 581
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    बंगलुरू में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह विपक्ष के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। विपक्ष का शायद ही कोई बड़ा नेता ऐसा रहा हो, जिसने वहां अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई हो। जिनको कर्नाटक में कोई ठीक से जानता पहचानता नहीं था, वह भी विजेता भाव के प्रदर्शन में पीछे नहीं थे। ऐसा लग रहा था जैसे विपक्ष का महागठबन्धन आकर ले चुका है।
    लेकिन धीरे धीरे यह तस्वीर धुंधली पड़ने लगी। सबसे पहले वही मंच से फफक फफक कर रोये थे, जिसके शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में उत्सव हुआ था। विपक्षी नेताओं के पैर बंगलुरू की जमीन पर नहीं पड़ रहे थे।कुमारस्वामी का कहना था कि कांग्रेस के दबाब से वह आजिज हुए जा रहे है।
    कुमारस्वामी के रोने के बाद से महागठबन्धन पर ग्रहण लग गया था। ममता बनर्जी, शरद पवार, नवीन पटनायक, चंद्रशेखर राव ने साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री का नाम आमचुनाव के बाद तय होगा। इसका साफ मतलब था कि इनको कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव लड़ना मंजूर नहीं है। रही सही कसर बसपा प्रमुख मायावती ने पूरी कर दी। बंगलुरू के विपक्षी उत्सव के बाद माना जा रहा था कि मायावती और सोनिया गांधी की मित्रता मुकम्मल हो गई है। इस गठबन्धन का पहला प्रयोग मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, और राजस्थान में होने का आकलन था। कांग्रेस इसे लेकर खुश थी। उसे लगा कि बंगलुरू की गर्मजोशी कामयाब साबित होगी। लेकिन मायावती के झटके ने बंगलुरू की बातों को व्यर्थ बना दिया। बंगलुरू की विपक्षी बयार बहुत जल्दी बेअसर होने लगी है।
    मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबन्धन पर फिलहाल विराम लग दिया है। ऐसा नहीं कि वह केवल बयानबाजी कर रही है। वह कांग्रेस को दरकिनार करने की लाइन पर अमल भी कर रही हैं। छतीसगढ़ में उन्होंने कांग्रेस को पूंछा तक नहीं। अजित जोगी की पार्टी से बसपा का समझौता ही गया। कांग्रेस देखती ही रह गई। मायावती ने कांग्रेस के प्रति गंभीर रुख दिखाया। कहा कि वह  बसपा को खत्म करने की साजिश रच रही है। इसलिए मध्यप्रदेश और राजस्थान  में बसपा  अकेले चुनाव में उतरेगी।
    बसपा के इस फैसले से महागठबन्धन की अटकलों पर उल्टा असर हुआ है। इसके लिए केवल मायावती को ही दोष नहीं दिया जा सकता। सभी नेता इसके लिए जिम्मेदार है। सभी अपने अपने हित में लगे है। एक दूसरे के प्रति अविश्वास में कोई कमी नहीं आई है। महागठबंधन की विपक्षी नेता केवल चर्चा ही करते रहे। इसे लेकर कोई भी गंभीर नहीं था। कोई सार्थक एजेंडा सामने रखा है । ही यह तय नहीं गठबंधन का नेता कौन होगा। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मायावती पर मोदी सरकार का बहुत दबाव है। दिग्विजय ने मायावती के भाई पर छापेमारी और प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाई का उल्लेख किया था। यह गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह का बयान बसपा और जोगी समझौते के बाद आया था। कांग्रेस को यह अनुमान हो गया था कि बसपा उससे समझौता नहीं करेगी। बताया जाता है कि दबाब के लिए दिग्विजय से बयान दिलाया गया। रणनीति यह थी बसपा पर दबाब बना तो थी ,नहीं तो इसे दिविजय का निजी बयान बता कर मसले को संभाला जाएगा। इधर मायावती कांग्रेस से दूरी बनाने का निर्णय पहले ही कर चुकी थी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है। उस ने हमेशा दगा कर पीठ में छुरा घोपा है। वह हमारी पार्टी को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है।  मायावतीराजस्थान और मध्यप्रदेश में गठबंधन न करने की बात कही।
    जाहिर है कि विपक्ष की एकता का आधार नकारात्मक ही था। ये केवल भाजपा या नरेंद्र मोदी को हटाने के नाम पर चुनाव लड़ना चाहते है। इसके अलावा इन्होंने आज तक किसी सकारात्मक बिंदु पर चर्चा ही नहीं कि है। एक दूसरे के प्रति इनमें सम्मान या विश्वास की भावना ही नहीं है। जिस प्रान्त में जिस पार्टी का प्रभाव है , वह किसी अन्य को तरजीह ही नहीं देना चाहती। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी कांग्रेस और वामपंथियों को उभरने का मौका नहीं देना चाहती। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच दशकों की दुश्मनी के घाव मिटना आसान नहीं है।
    प्रायः सभी प्रदेशो में यही स्थिति है। विपक्षी पार्टियां एक दूसरे को कमजोर करके अपना वर्चस्व बढ़ाने का प्रयास करना चाहती है। जिससे उन्हें सौदेबाजी में आसानी हो। इस मसले पर कांग्रेस की भूमिका से भी अन्य पार्टियां निराश है। उन्हें लग रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तौर तरीके और बयान सहयोगियों की भी छवि बिगाड़ देंगे। इसलिए उनसे दूरी बनाकर ही रहना उचित होगा। इसी प्रकार मायावती का सपा पर विश्वास न करना भी स्वभाविक है। उन्होंने जो मंजर देखा है ,उसे गठबन्धन की पैरवी करने वाले समझ नहीं सकते। इसी लिए कुछ समय पहले मायावती ने कहा था कि वह किसी की बुआ नहीं सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही वह समझौता करेंगी। इससे भी जाहिर हो गया है कि आपसी अविश्वास के चलते महागठबन्धन का सपना पूरा होना कठिन अवश्य होगा।

    Keep Reading

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026
    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    June 15, 2026
    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    June 15, 2026
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading