Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    चुनावी तैयारी पर अमित शाह का आक्रामक अंदाज

    By October 26, 2018 Current Issues 4 Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 642
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    चुनाव में जय पराजय का निर्णय मतदाता करते है,लेकिन इसमें संदेह नहीं कि अमित शाह की चुनावी तैयारी का अंदाज आक्रामक होता है। वह पूरी तैयारी के साथ जनता की अदालत में जाने पर यकीन रखते हैं। लखनऊ में आयोजित समन्वय बैठक से यह तथ्य एक बार फिर प्रमाणित हुआ।
    यह समन्वय बैठक थी। इसमें अमित शाह ने मौजूद लोगों को चुनावी रणनीति का स्वरूप बता दिया। पहला यह कि नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां अभूतपूर्व है। करोड़ो गरीब परिवार इससे लाभान्वित हो रहे है, दूसरा यह कि नरेंद्र मोदी ने मजबूत नेतृत्व, और नीतिगत निर्णय लेने वाली सरकार दी है। यह देशहित में होगा कि अगले दस वर्षों तक ऐसी ही मजबूत सरकार केंद्र में रहे। तभी भारत विकसित देश बन सकेगा। यह सन्योग था कि मजबूत सरकार की यह बात नई दिल्ली में राष्ट्रीय सूचना सलाहकार अजीत डोभाल ने कही। तीसरा यह कि शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यो की प्रशंसा की, लेकि कुछ मंत्रियों के प्रति उनकी नाराजगी भी दिखाई दी। इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वाह न करने वाले सांसद भी निशाने पर आ सकते है। बताया जाता है अमित शाह ने कुछ मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा के विषय में कहा है। मुख्यमंत्री से कहा गया कि वह इस ओर ध्यान दें।
     इसमें संदेह नहीं कि योगी आदित्यनाथ बड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे है। इन्वेस्टर्स समिट के छाठ हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों का शिलान्यास अभूतपूर्व था। एक जिला एक उत्पाद की प्रगति भी उल्लेखनीय है। लेकिन अनेक मंत्री योगी के साथ कदम मिला कर चलने में नाकाम साबित हो रहे है। इन पर आरोप भी लग रहे है। इनके विभागों की छवि जनता के बीच ठीक नहीं जा रही है। ऐसी व्यवस्था का भ्रष्ट  अधिकारी ,कर्मचारी जम कर फायदा उठाते है। आमजन को इसका प्रत्यक्ष अनुभव हो रहा है। ऐसे मंत्री और अधिकारियों पर नकेल कसने की आवश्यकता है।
    अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियों को जोरशोर से जनता के बीच ले जाने कर निर्देश दिए। यह भी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के अनेक संसद सदस्य और प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री भी हाईकमान के निशाने पर हैं। कमजोर कड़ियों से किनारा किया जा सकता है।
    जहाँ तक राष्ट्रीय स्वयं संघ का प्रश्न है वह सामाजिक संस्कृति संघठन है। सलाह देने और राष्ट्रवादी सरकार के निर्माण में स्वयंसेवक अपनी भूमिका का निर्वाह करते है। मजबूत नेतृत्व और सरकार की बात केवल अमित शाह ने नहीं कही, बल्कि अजित डोभाल ने इसे वैश्विक परिदृश्य से जोड़ कर बताया है।
    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को कहा कि देश को अगले दस वर्ष  तक मजबूत, स्थिर और निर्णय लेने वाली सरकार की जरूरत है। मजबूत सरकार हमारे राष्ट्रीय, राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने के लिए जरूरी है। कमजोर गठबंधन भारत के लिए खराब साबित होगा। भारत अगले कुछ सालों तक सॉफ्ट पावर बनकर नहीं रह सकता। देश को कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। अगर हमें शक्तिशाली बनना है तो हमारी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होनी चाहिए। हमें वैश्विक प्रतिद्वंदी बनना पड़ेगा। इसके लिए हमें तकनीकी तौर पर आगे बढ़ना होगा। डिफेंस के सभी उपकरण के साथ सौ प्रतिशत  तकनीक भी मिलना चाहिए। यही सरकार की नीति होगी।
    बैठक में संघ के सैंतीस अनुषंगिक संगठनों के अलावा छह प्रांतों की टोली, भाजपा पदाधिकारी और सरकार के प्रतिनिधि शामिल हुए। संघ हिंदुत्व के मुद्दे पर लोगों को जागरूक बनाने के कार्य में लगा है। कोउ नृप होय हमें का हानी की मानसिकता उचित नहीं है। संघ हिंदू समाज और राष्ट्र के अनुकूल गतिविधियां संचालित करता हैं। सभी आनुषंगिक संगठन स्वतंत्र हैं और सब अपना-अपना निर्णय लेते हैं। वैचारिक आधार अवश्य इनको एक सूत्र में जोड़ता है। हिंदू समाज के जागरण का परिणाम है कि अब प्रत्येक  राजनीतिक पार्टी हिंदुत्व की चर्चा करने लगी है। अपने को हिन्दू रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है।
    जबकि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। वह इस बार भी पहले जैसी सफलता की तैयारी कर रही है। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को मिले विशाल जनसमर्थन से मणिपुर व त्रिपुरा तक उन्नीस राज्यों में भाजपा की  सरकार कायम हुई है।अमित शाह ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। जाहिर है कि भाजपा विकास के बल पर चुनाव में उतरना चाहती है। सत्तारूढ़ पार्टी के लिए यह स्थिति सबसे अच्छी होती है। अमित शाह ने कहा कि यह हमारी प्रतिबद्धता है लेकिन, हम संवैधानिक मर्यादा से बंधे हैं।
    संघ की इच्छा कुंभ के आयोजन को अविस्मरणीय और अभूतपूर्व बनाने इस आयोजन को और भव्य बनाया जा सकता है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद फैजाबाद का नाम अयोध्या करने की मांग उठ रही है। इसके अलावा अयोध्या में इस बार भी भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी है।
    संघ यह भी चाहता है कि कुंभ को अविस्मरणीय और अभूतपूर्व बनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद फैजाबाद का नाम अयोध्या करने की मांग उठ रही है। इसके अलावा अयोध्या में इस बार भी भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। कई पदों पर नियुक्तियों के अलावा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार से उम्मीदों पर भी बातचीत प्रस्तावित है। जाहिर है कि उत्तरप्रदेश में विपक्ष असमंजस की स्थिति में है। वही भाजपा ने इस मामले में बढ़त बना ली है।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    4 Comments

    1. http://www.xembongdahd.com/dtvn-don-nhan-ton-that-dau-tien-tren-dat-lao/ on November 9, 2018 11:31 am

      Great article it is surely. I’ve been searching for this content.

      Reply
    2. Car Hire on March 11, 2019 12:07 pm

      I read this article fully concerning the difference of most up-to-date and earlier
      technologies, it’s awesome article.

      Reply
    3. Dermopigmentation Cheveux on June 10, 2019 7:23 pm

      It’s hard to find experienced people for this topic, but you seem like you know what you’re talking about!
      Thanks

      Reply
    4. http://chcsi.org/UserProfile/tabid/43/userId/349265/Default.aspx on January 4, 2020 5:43 am

      This article will assist the internet visitors for creating new webpage or even a blog from start to end.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading