Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    अनुछेद 351 और राज भाषा हिंदी

    By June 23, 2018 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 701

     हेमंत कुमार/जी.के. चक्रवर्ती

    भारतीय संविधान का अनुच्छेद 351 राजभाषा हिंदी की संवैधानिक और प्रचार प्रसार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अनुसार राजभाषा हिंदी के प्रसार वृद्धि करना भारत सरकार का उत्तरदायित्व है। इस अनुच्छेद में सरकार को दिशा-निर्देश दिया गया है कि वह राजभाषा हिंदी का विकास और प्रसार किस प्रकार से करें।
    अनेकता में एकता भारत की विशेषता है। भारत में भौगोलिक दृष्टि से काफी विविधता है। देश का उत्तरी क्षेत्र हिमालय पर्वत श्रंखला से आच्छादित है। उसकी गोद में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश शीतल एवं हरे भरे पहाड़ो से युक्त है। उत्तर पूर्व में मेघालय अधिक वर्षा वाले क्षेत्र हैं तो पश्चिम में राजस्थान, गुजरात और कच्छ के अल्प वर्षा वाले रेगिस्तानी क्षेत्र हैं। दक्षिण का क्षेत्र पठारी है तो बीच में सिंधु और गंगा द्वारा निर्मित हरे भरे मैदान है। धुर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र तटीय मैदान है। जलवायु और भूगोल की इस विविधता का प्रभाव यहां के लोगों पर पड़ा है और देश के अलग-अलग प्रान्तों के लोगों का खान-पान, रहन-सहन, वेश-भूषा अलग-अलग है। साथ ही यहां पर भिन्न-भिन्न धर्मों, आस्थाओं और मतों को मानने वाले लोग रहते हैं।
      हमारे यहां कहावत है कि ‘दो कोस पर पानी और चार कोस पर वानी’ बदल जाती है। हमारे देश में अलग-अलग प्रान्तों में अलग-अलग भाषा-भाषी के लोग रहते हैं। ऐसे बहु आयामी और बहुभाषी देश में राजभाषा हिंदी का विकास और प्रसार करना एक जटिल कार्य है। अनु० 351 कहता है कि राजभाषा हिंदी का विकास व प्रसार इस प्रकार से किया जाए कि वह भारत की सामाजिक संस्कृति के सब तत्वों की अभिव्यक्ति का माध्यम बन सके।
        भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है। भाषा का आविष्कार भावों को अभिव्यक्त करने के प्रयासों से हुआ है। दूसरी महत्वपूर्ण बात भारत की सामाजिक संस्कृति है। इस अनुच्छेद के अनुसार राजभाषा का विकास और प्रसार इस ढंग से हो कि देश की सांस्कृतिक व भाषिक समरसता बनी रहे और राजभाषा हिंदी सभी घटकों की अभिव्यक्ति का माध्यम बने। विकास और प्रसार के दौरान हिंदीतर भाषा-भाषी को किसी भी प्रकार से यह ना लगे कि उसकी उपेक्षा हो रही है या राजभाषा हिंदी उसपर जबरन थोपी जा रही है।
     एक जीवंत भाषा वह होती है जो विभिन्न भाषाओं और बोलियों के शब्दों को आत्मसात करती चलती है। यह कार्य राजभाषा हिंदी में किस प्रकार करें इसके लिए अनुछेद 351 कहता है कि भारत के सामासिक संस्कृति की आत्यमियता में हस्तक्षेप किये बिना हिंदुस्तानी और अष्टम अनुसूची में उल्लेखित संस्था अन्य भारतीय भाषाओं के रूप, शैली और पदावली के आत्मसात करते हुए जहां आवश्यक हो वांछनीय हो वहां हिंदी के शब्द भंडार के लिए मुख्यतः संस्कृत भाषा से तथा गौणतः अन्य भारतीय भाषाओं के शब्द ग्रहण करते हुए हिंदी की समृद्धि सुनिश्चित करना, संघ का कर्तव्य है।
    इस प्रकार राजभाषा हिंदी के विकास और प्रसार के लिए भारत संघ की सरकार को बहुत महत्वपूर्ण और सारगर्भित दिशा-निर्देश भारतीय संविधान के निर्माताओं के अनुच्छेद 351 के माध्यम से दिया है।

    #hindi #I love Hindi #indian language Hindi

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading