Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    एयर स्ट्राइक पर विपक्ष की विकृत राजनीति

    By March 8, 2019 Current Issues No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 532

    मृत्युंजय दीक्षित

    पुलवामा की दुखद घटना से लेकर भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन के बाद आगामी लोकसभा चुनावों के पहले जिस प्रकार की राजनीति हो रही है उससे देशभक्त व देशद्रोही ताकतों का भी विभाजन हो गया है। आतंकवाद व राष्ट्रीय सुरक्षा के सवालों पर कश्मीर से लेकर बंगाल और लखनऊ से लेकर कन्याकुमारी तक सभी देशविरोधी व मुस्लिम तुष्टीकरण से प्रेम करने वाले लोग पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। कोलकाता की सड़कों पर मोमबत्ती जलाने वाली और अभिनंदन को लेकर व्यग्र होने वाली ममता बनर्जी से लेकर उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व सपा मुखिया अखिलेष यादव सहित तमाम विपक्ष के नेताओं का रंग सामने आ चुका है। बेहद सफल रही एयर स्ट्राइक के बाद यह विरोधी दल व नेता जिस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं उससे पाकिस्तान में घुसकर बैठे आतंकवादी संगठन व उसके सरपरस्तों को ही मौका मिल रहा है तथा वहां पर लोग तालियां बजा रहे हैं।

    -कश्मीर में जब पहली बार हुर्रियत काफ्रेंस व जमात -ए- इस्लामी पर साीधी कार्रवाई शुरू की गयी तो पीडीपी नेता महबुूबा मुफ्ती का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। सबसे बड़ी बात असल में यह है कि पुलवामा की घटना और भारत की वायुसेना की कार्यवाही के बाद देश में राष्ट्रवाद की जो बयार बह रही है तथा पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में जिस प्रकार से इजाफा हुआ है तथा उसके बाद आयोजित की जा रही रैलियों में जिस प्रकार से मोदी लहर और मोदी- मोदी के नारे एक बार फिर जिस तेजी से सुनायी पड़ रहे है उससे इन दलों के नेताओं के चेहरे की हवाईयां उड़ रही है। अब देश के सभी टी वी चैनलों व पत्र -पत्रिका में भी बाहुबली मोदी और भारतीय सेना के पराक्रम के ही चर्चे हो रहे हैं। जिसके कारण मोदी विरोधियों को एक बार फिर अपनी होने वाली संभावित पराजय दिखलायी पड़ रही है तथा वह भी बौखलाये पाकिस्तान की तरह बौखला गये और भारतीय सेना व उसके शौर्य का सबूत मांग रहे हैं तथा देश की शहादतों व परिजनों के आंसुओं पर बेहद विकृत राजनीति कर रहे हैं ।

    टिवटर बाज कांग्रेसी नेताओं को अपने वह दिन याद रखने चाहिये कि मुंबई में सीरियल बम धमाकों और 26/11 कीघटना के बाद कांग्रेस व मनमोहन सिंह की सरकारों ने क्या किया था। आज की तारीख में यदि भारत विरोधी आतंकी संगठन वउसके सभी आका एवं दाऊद इब्राहीम जैसे लोग पाकिस्तान की जमीन पर बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला प्रोपेगंडा चला रहे हैं तथा भारत विरोधी साजिश में लगे रहते हैं तो फिर उसके लिये कांग्रेस व अन्य दलों के नेता ही सीधे रूप से जिम्मेदार है। आज इन सभी दलों की पैरों तले जमीन खिसक चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम तथा एक सप्ताह के अंदर जिस प्रकार से पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी दिखयी पड़ी है उससे लगता ह्रै कि नेताओं के दिमाग ने भी काम करना पूरी तरह से बंद कर दिया है और अब वह पुलवामा की दुखद घटना को महज दुर्घटना बताने लग गये हैं। कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर मध्यप्रदेेेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ , पी चिदम्बरम तथ अपने आप को सबसे बड़ा काबिल वकील बनाने वाले कपिल सिब्बल विदेशी मीडिया की आधी अधूरी रिपोर्टिंग के आधार पर बेहद विकृत बयानबाजी कर रहे हैं जिससे देश का मनोबल गिर रहा है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आज देश में एक मजबूत सरकार है।

    अब आज इन नेताओं के देशविरोधी बयानों से यह बात पूरी तरह से समझ मेें आ गयी है कि एक बार फिर अब मोदी सरकार ही वापस आने वाली हैं। देश में राष्ट्रवाद की बयार बह चली हैं। इन दलो के नेताओं ने सोचा था कि एयर स्ट्राइक के बाद आतंकियों की संख्या औेर सबूत मांगकर देश की जनता के बीच हीरो बन जायेंगे लेकिन आज उनकी इन हरकतों से पूरा देश अपने आपको बेहद शर्मसार अनुभव कर रहा है। आज कांग्रेस के नेता पूरी तरह से गददार घोषित किये जा रहे हैं तथा टीवी चैनलों की बहसों पर कांग्रेस के प्रवक्ता अब बहुत गहरे दबाव में आ गये हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातर अपने बयानांे से कांग्रेस को शर्मसार करते रहे हैं। दिल्ली के बाटला एनकाउंटर से लेकर अफजल साहब और अब पुलवामा महज एक दुर्घटना है कहकर कांग्रेस को चुनावी मैदान से बाहर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देष की जनता को यह तथ्य कदापि नहीं भूलना चाहिये कि कांग्रेस के ही कारण भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था जिसके कारण अब वह महापाप ही उसके नेताओें के सिर चढ़कर बोल रहा है।

    अब तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं पुलवामा की घटना को अंजाम देने के पीछे नेताओं की ही साजिश हो सकती है वह इस खूनी खेल में पीएम मोदी व बीजेपी को आगामी चुनावों में इस प्रकार के हादसों में फंसाना चाह रहे होे लेकिन अब यह खेल उल्टा पड़ चुका है। सबसे अधिक साजिश की सुई पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती की ही ओर बार- बार घूम रही हैं।

    पुलवामा की घटना के बाद उन्होंने कहा कि इमरान खान को एक मौका देना चाहिये। फिर उसके बाद जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एयर स्ट्राइक करी तो वह अब सबूत मांगने लग गयी हैं तथा जब कष्मीर घाटी में अलगाववादी नेताओं व जमात ए इस्लामी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही शुरू की गयी तब वह श्रीनगर में अलगाववादियों के समर्थन में धरना व प्रदर्षन करने लग गयीं तथा वह धारा 370 व 35-ए को हटाने के खिलाफ सर्वाधिक जहर उगलने वाले बयान दे रही है। अभी हाल ही में एयर इंडिया ने उड़ान के थोडी देर के बाद देश का मूड देखते हुए जयहिंद बोलने का आदेश दिया है उनको इस पर भी आपत्ति हो गयी है। आज देश भर के मोदी विरोधी नेता अब पूरी तरह से व पूरी ताकत के साथ देशद्रोह पर उतर आये हैं।

    जनमानस को यह बात अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिये कि आज जो लोग सेना के शौर्य पर सबूत मांग रहे हैं यह वहीं लोग हैं जो याकूब मेनन को फांसी देने के विरोधी थे। यह वही लोग हैं जिन्होंने देशभर में हम लेकर रहेंगे अजादी के नारे लगवाकर देश का सामाजिक वातावरण खराब करने की पूरी कोशिश की थी। यह वही लोग हैं जो समय- समय पर हिंदू देवी देवताओं की अष्लील पेटिंग्स लगवाकर माहौल खराब करने की साजिषें रचते रहते हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर तथा देश के अल्पसंख्यकों के मन में डर का माहौल पैदा करके पुरस्कार वापसी का अभियान चलाते हैं। आज देष के महामिलावटी नेता पूरी तरह से देश के सामने नंगे हो चुके हैं । लाख प्रयासों के बाद भी नहीं लग रहा है कि महाविलावट सत्ता में आ रही है तथा यदि यह लोग गलती से सत्ता में आ गये तो देश का क्या हाल होगा सभी ने देख लिया है। ऐसे विकृत बयान देकर यह लोग सोच रहे थे कि हम सभी मोदी सरकार को बुरी तरह से घेरने में सफल हो जायेंगे , लेकिन अब यह लोग घेरे में आ चुके हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जिस प्रकर से पुलवामा की महाघटना को महज दुर्घटना बता दिया हे यह सेना का घोर अपमान है तथा शहीदों की शहादत का भी घोर अपमान हुआ है आज उनकी आत्मा को कितनी पीड़ा हो रही होगी यह वहीं लोग जानते होंगे। आज देश की वह सभी विधवा महिलायें एक बार फिर चीखी होंगी जिन्होंने दिग्विजय सिंह का यह बयान सुना होगा। आज वह बालक फिर रो रहा होगा जो इन नेताओं के बयान सुन रहा होगा जिसने अपने पिता को शहादत से खोया। अभी देश के यह सभी तथाकथित नेता शहीद नहीं हुए हैं। इनके परिवार की महिलायें विधवा नहीं हुई हैं जिसके कारण इर लोगों की अभिव्यक्ति की घिनौनी आवाज मुंह से बाहर निकल रही है।

    कांग्रेस को अब यह जवाब देना होगा कि जब पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में 90 हजार जवानों का आत्मसमर्पण हुआ था क्या वह भी नकली था? अब दिग्गी राजा ही नहीं पूरी कांग्रेस पार्टी को जवाब देना होगा क्योंकि वह अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी को अब यह भी सबूत देना होगा कि क्या वास्तव में अफजल गुरू और कसाब को फांसी दी गयी थी? अगर राहुल गांधी वास्तव में देश के पीएम बननना चाहते हैं तो उन्हें कुछ अपने दम पर सीखना होगा नहीं तो पार्टी केे नेता ही उनका सपना ध्वस्त कर देंगे। जिसकी शुरूआत हो चुकी है।

    इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बाबा रामदेव का साफ कहना है कि देशद्रोही बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये। अब आम जनमानस को भी आगे आकर आने वाले लोकसभा चुनावों में सेना के पराक्रम पर सबूत मांगने वाले नेताओं का हुक्का -पानी बंद कर देना चाहिये।

    (यह लेखक के अपने निजी विचार हैं)

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading