Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    इस वासना के ज्वार को कैसे रोका जाए?

    By April 19, 2018 Current Issues No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 630
    जी के चक्रवर्ती
    अभी कुछ ही दिनों पहले देश के दो राज्यो उत्तर प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक छोटा सा गांव सारसाना जिससे हमारे देश के ज्यादातर लोग अपरिचित थे लेकिन वह गांव वर्त्तमान समय में संपृर्ण देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुःखद इससलिए है कि इस गांव की चर्चा किसी अच्छे काम के लिए नहीं वल्कि उस भीभस्त घटना के कारण हो रही है जो हमारे मानव सभ्य समाज की आदर्श सभ्यता को तार-तार करने वाली है। अभी 10 जनवरी 2018 के दिन को जम्मू-कश्मीर के कठुआ गांव की एक 8 वर्ष की मासूम बालिका गुम हो गई और गुम होने के एक सप्ताह के बाद उसकी लाश बरामद हुई। मात्र 8 वर्ष की बालिका कई दिनों तक यातनायें सहती रही इस बात को सुनने वाले लोगों का ह्रदय द्रवित हो जायेगा।
    इस बालिका के शव मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर की अपराध शाखा द्वारा जो आरोप पत्र अदालत में दाखिल की गई है उससे यह बात सामने निकल कर आई है कि उसे कई दिन तक एक मंदिर में बंदी बनाकर कई लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे और कई दिनों के बाद उसकी हत्या कर दी। कठुआ में घटित हुई इस घटना से उस नाबालिग मासूम के साथ जो भी हुआ उससे यही कहना पड़ता है कि इंसान एक गाली के समान लगने लगा है। आज के इंसान से तो जानवर कहीं अच्छे हैं। जो इंसान अपराधियों को धर्म की आड़ में शरण देते हैं इन लोगों को यह मालूम होना चाहिए कि उनके इस कृत्य के लिए वे भी उतने ही अपराधी है। उन लोगों को यह हमेशा यह याद रखना चाहिए कि कहीं किसी की बेटी बेटी है, और अपराध अपराध है। उसका किसी भी तरह के जाती-धर्म संप्रदाय से कोई मतलब नहीं होता है।’
    कठुआ की इस मार्मिक घटना के उजागर होने के मध्य ही उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर के भाजपा के एक विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना की शिकायत दर्ज होने के आठ महीनो के बाद भी आरोपियों को सजा मिलने स्थान पर उलटे सजा पीड़िता किशोरी के पिता को मिला। आरोपित विधायक के भाई ने किशोरी के पिता को इस कदर बुरी तरह से पीटा एवं उलटे उसे ही पुलिस ने जेल में डाल दिया, जहां पर उनकी मौत हो गई। फिर परिवारवालों की चीख-पुकार मीडिया के माध्यम से मौजूदा सरकार के कानों तक बात पहुंची तब तक न्यायपालिका भी सक्रिय हो गई थी। न्यायालय की सक्रियता के कारण मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी दी गई, सीबीआई द्वारा त्वरित कार्यवाही करके विधायक को गिरफ्तार कर लिया।
    कठुआ कांड में सनसनीखेज प्रदर्शन: मासूम बच्चियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा अौर आरोपियों को बचाने की कुत्सित कुसंस्कृति के खिलाफ आज देश के लगभग हर जिले में विरोध प्रदर्शन हुआ। इसी क्रम में हिमाचल में महिलाअों का प्रदर्शन देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। महिलाअों ने खुद को जिंदा लाश बना लिया अौर सड़क किनारे कफन अोड़कर घंटों पड़ी रहीं।
    देश में इस तरह के बढ़ते बलात्कारों एवं दुष्कर्मों जैसी घटनाओं के कारण प्रतिदिन महिलाएं, किशोरियां एवं बच्चियां आये दिन बलात्कार या दुष्कर्म के शिकार होती चली जा रही हैं। अभी हाल ही में गुजरात के सूरत में एक ग्यारह वर्ष की लड़की दरिंदों के हाथों में पड़कर उसकी मौत हो गई। जिसमें भी संदेह जताया गया कि वह दुष्कर्म की शिकार हुई है। आज हमारे मानवीय समाज की इतनी अवनति हो चुकी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा तीन-चार वर्ष की छोटी शिशु बच्चियों से लेकर वृद्धों को भी अपने वासना पूर्ति का साधन बनाने लगे है।
    अभी हल ही में हुए उन्नव एवं कठुआ जैसी घटनाओं पर वर्त्तमान समय में समाज के आम लोगों के मध्य रोष पैदा होने के बाद देश के प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को यह भरोसा दिलाया है कि कोई भी अपराधी हो या कितना ही रसूखदार व्यक्ति, वह बचेगा नहीं। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कठुआ कांड के मामले में लोगों को जल्द ही न्याय दिलाने की बात कही है। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री चाहती हैं कि इस मामले की नियमित सुनवाई हो जिससे इस मामले में जल्दी से जल्दी फैसला सुनाकर दोषियों को दंडित किया जा सके।
    उन्नव में हुए घटना के मामले में गनीमत यह रही कि इसकी जांच का काम तुरंत सीबीआइ के हाथों सौंप दिए जाने से उस गरीब लड़की एवं उसके परिवार में के अन्य लोगों की जान बची गई। दरअसल हम सभी लीगों के सामने आज यह यक्ष प्रश्न है कि क्या हम अपने यहाँ घटित होने वाले घटनाओं की निष्पक्ष जांच की व्यवस्था कर पाएंगे? कहीं हो न हो समाज के बेकसूर एवं निर्वल लोगों के गले में ही फांसी का फंदा न डाल दिया जाए? क्या कोई समाज सुधारक, सरकार या फिर कोई विचारक इस विषय में सोचेगा कि समाज में अंधवासना की प्रवृत्तिया क्यों बढ़ती जा रही है? एवं इस तरह बढ़ी हुई अंधवासनाओं के ज्वार को कैसे रोका जाए।
    जब देश में साबुन की एक टिकिया को बेचने के लिए लगाये गए विज्ञापनों में अर्धनग्न लड़कियों का प्रदर्शन किया जाएगा एवं बाजार में अन्य भोग-विलास की वस्तुओं के विक्रय के लिए लंपटता एवं कामुकता भरे विज्ञापनों से प्रचारित-प्रसारित किए जाने पे  रोक लगाने के उपाय नही किए जाएंगे तब तक क्या महिलाओं के खिलाफ होने वाले एसे अपराधों पर लगाम लगाने में हम कामियाब हो पाएंगे ? क्या देश में महिलाओं को आदर सम्मान दिला पाने में कामयाब हो पाएंगे? इस बात पर भी गौर किया जाना चाहिए कि हम नैतिक शिक्षा को हाशिये पर ढकेल कर क्या किसी से आदर्श और नैतिकता की आपेक्षा कर सकते हैं? वर्त्तमान समय में यहां तक कि स्कूली पाठ्यक्रमों से महापुरुषों के जीवन चरित्र, आदर्श एवं नैतिक शिक्षा के पाठ एवं साहित्य पूरी तरह से  गायब हो चूके हैं।
    आखिरकार हम अपने समाज के लोगों में नैतिक पतन के क्षरण को कैसे रोकेंगे? हम अपने समाज की उन्नति के लिए लोगों में आदर्श अवं चरित्र निर्माण के लिए कुछ क्यों नहीं करना चाहते? वर्त्तमान समय की मांग है कि नेताओं के पंजे से पुलिस को पूरी तरह से मुक्त करके उन्हें स्वतंत्र रूप से अपना कार्य करने का अवसर देना चाहिए एवं हमारे भावी पीढ़ीयों को आदर्श एवं नैतिक शिक्षा से उनके चरित्र निर्माण किये जाने की आवश्यक्ता है जिसके लिए यह बहुत ही उत्तम होगा कि हमारे धर्म गुरुओं शिक्षाशास्त्री जैसे लोग अपने-अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकलकर समाज को सही दिशा में ले चलने का काम निस्वार्थ भावना से करें साथ ही साथ लोगों को यह भी बताएं कि एक आदर्श समाज का निर्माण कैसे करेंगे? इसके अलावा हमें उन्हें यह भी समझना होगा कि समाज में होने वाले दुष्कर्म जैसे अपराधों पर लगाम लगाने या उन्हें दण्डित करने का काम केवल कानूनों को कठोर बना कर ही नहीं किया जा सकता है। अभी कुछ वर्षों पहले दिल्ली में घटित निर्भया प्रकरण के बाद महिला अपराध से जुडी कई कठोर कानून बनाये गए हैं फिर भी क्या आज वर्त्तमान समय में हमारे समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में कमी हुई है या विल्कुल से समाप्त हो चुकी हैं? जब तक हम अपने समाज के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे तब तक हम अपने समाज में फैले एसे बुराइयों को जड़ से ख़त्म नहीं कर पाएंगे।
    .लेखक वरिष्ठ पत्रकार है

    #kathua gangrape case

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading