Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कांग्रेस का बीएसपी से टूटा रिश्ता!

    By October 5, 2018Updated:October 5, 2018 Current Issues 6 Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 683

    मध्यप्रदेश में कांग्रेस को जो उम्मीद नहीं थी, वो हो गया। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस से चार महीने से चल रही बातचीत तोड़कर 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। अब उनका एलान है कि वे सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लेकिन, कांग्रेस ने अभी भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा! उसे लगता है कि ये मायावती की ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ का हिस्सा है! लेकिन, यदि ऐसा होता तो छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की ‘जनता कांग्रेस (जे) से गठबंधन का एलान नहीं होता। देखा जाए तो मायावती राजनीति का सबसे अविश्वसनीय चेहरा हैं। वे पहले भी कई पार्टियों को गठबंधन की आड़ में झटका दे चुकी हैं। मध्यप्रदेश में तो अब तय है कि बसपा अकेले किला लड़ाएंगी, लेकिन इससे चुनाव के नतीजे कहाँ प्रभावित होंगे, ये समझने वाली बात है। वैसे मायावती के बिदकने का बड़ा कारण कांग्रेस का अनमनापन भी है, जिसने सीटों के बंटवारे की बातचीत को लगातार टाला!

    हेमंत पाल

    मायावती की राजनीति ने हमेशा ही चौंकाने वाली रही है। क्योंकि, उत्तरप्रदेश में समाज के सबसे नीचे वाले वर्ग को साथ लेकर बनी ‘बहुजन समाज पार्टी’ (बसपा) की राजनीति मौकापरस्त रही है। गठन से लगाकर आजतक इस पार्टी ने कई पार्टियों को अपनी रणनीति से ललचाया, भरमाया और फिर झटका देकर किनारे किया। कांशीराम ने जब बसपा बनाई थी, तभी उन्होंने इशारा कर दिया था कि वे भविष्य में किस तरह की राजनीति करने वाले हैं। उन्होंने कहा भी था ‘हम मजबूत नहीं, मजबूर सरकार चाहते हैं!’ इसका सीधा सा मतलब है कि समर्थन की मज़बूरी का लालच देकर पार्टियों को ब्लैकमेल करना और अपना राजनीतिक स्वार्थ साधना ही बसपा की राजनीतिक शैली है! उत्तरप्रदेश की राजनीति में बसपा ने कई बार कई पार्टियों को साथ देने का वादा करके झटका दिया है। समाजवादी पार्टी, भाजपा के साथ बसपा ने जो किया वो किसी से छुपा नहीं! पर, इस बार मायावती ने कांग्रेस के साथ भी वही कहानी दोहराई है, जो पहले वो कई बार कर चुकी है। उत्तरप्रदेश में भाजपा के साथ आधा-आधा कार्यकाल सरकार चलाने का वादा मायावती ने तोड़ा था! समाजवादी पार्टी के साथ भी वे ऐसा कर चुकी हैं और अभी फिर उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी हैं।

    मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बसपा के बीच लम्बे समय से बातचीत चल रही थी। लग भी रहा था कि दोनों पार्टियां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिलकर चुनाव लड़कर भाजपा को टक्कर देंगी! लेकिन, एनवक्त पर मायावती ने रास्ता बदलकर कांग्रेस को अकेला छोड़ दिया! छत्तीसगढ़ में उसने अजीत जोगी की पार्टी ‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से गठबंधन कर मध्यप्रदेश की भी सभी 230 सीटें अकेले लड़ने का एलान कर दिया। ये अचानक नहीं हुआ! कांग्रेस से ज्यादा सीटें जुगाड़ने के लिए मायावती ने बीच-बीच में कई बार कुचालें भरी! बसपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष ने एक बार कांग्रेस से किसी गठबंधन की संभावना से इंकार भी किया था! लेकिन, तब भी मायावती ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी! यानी कहीं न कहीं शक की सुई कांग्रेस को तभी इशारा कर रही थी कि गठबंधन की गाँठ अभी पक्की नहीं है। अब छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी से गठबंधन का एलान करने के बाद मायावती ने मध्यप्रदेश में अपने 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित करके कांग्रेस से गठबंधन की सारी संभावनाओं को ही ख़त्म कर दिया!

    विधानसभा चुनाव से पहले ये कांग्रेस को लगने वाला सबसे बड़ा झटका है। छत्तीसगढ़ में अब अजीत जोगी की पार्टी और मायावती मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कुल 90 में से 35 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी, जबकि जोगी की पार्टी 55 सीटों पर! मायावती ने कहा कि अगर हमारा गठबंधन चुनाव जीतता है, तो अजीत जोगी मुख्यमंत्री बनेंगे! मायावती ने भले ही जोगी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया हो, पर इस पर सहजता से भरोसा नहीं किया जा सकता! राजनीतिक धोखेबाजी में मायावती का कोई जोड़ नहीं! गठबंधन के बारे में मायावती ने कहा कि वे गठबंधन तभी करती हैं, जब उन्हें समझौते में सम्माजनक सीटें मिलें। जोगी और मायावती की इस जोड़ी में यदि कुछ और क्षेत्रीय पार्टियों का तड़का लगे, तो आश्चर्य नहीं किया जाना चाहिए! क्योंकि, मायावती ने कहा है बसपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) भाजपा को छत्तीसगढ़ में रोकने में सक्षम है, लेकिन यदि कुछ और क्षेत्रीय पार्टियां हमारे साथ जुड़ना चाहेंगी तो हम उनका भी सहयोग लेंगे।
    मध्यप्रदेश में बसपा ने सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान करके ये संकेत भी दे दिया कि अब कांग्रेस के लिए उनके दरवाजे बंद हो गए। बसपा चाहती थी कि कांग्रेस मध्यप्रदेश से उसे कम से कम 30 सीटें मिलें। जबकि, कांग्रेस उसे 14-15 सीटें देने के मूड में थी। क्योंकि, कांग्रेस को कुछ सीटें समाजवादी पार्टी को भी अपने साथ लेना चाहती थी। वोटों विभाजन रोकने के लिए कांग्रेस बसपा का साथ चाहती थी। लेकिन, अब कांग्रेस और बसपा साथ नहीं है, तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। एक तथ्य यह भी है कि कांग्रेस ने बसपा से बातचीत को बहुत हल्के में लिया! उन्हें लगा कि कांग्रेस से जुड़ना मायावती की मज़बूरी है, पर बसपा का ऊंट इस करवट बैठेगा, ये किसी ने नहीं सोचा था! कांग्रेस अभी मायावती से गठबंधन की जमीन तैयार करने की तैयारी कर ही रहे थे, कि बसपा छिटककर दूर खड़ी हो गई!

    मायावती की आखिर कांग्रेस से क्यों नाराज हुई, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ! लेकिन, समझा जा रहा है कि इसकी जड़ें उत्तरप्रदेश में हैं। एक कारण उत्तरप्रदेश के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को माना जा सकता है, जो कभी मायावती के सबसे भरोसेमंद थे और चंदे तक का हिसाब रखने थे! लेकिन, अब वे कांग्रेस के साथ हैं। बसपा से बाहर आने के बाद नसीमुद्दीन ने मायावती पर खुलकर टिकट बेचने सहित कई इल्जाम लगाए थे। कहा जाता है कि नसीमुद्दीन की मंशा समाजवादी पार्टी में जाने की थी, लेकिन अखिलेश यादव ने ऐसा नहीं होने दिया! कांग्रेस में नसीमुद्दीन को तवज्जो मिलना भी मायावती को खटक रहा है। ये भी मायावती की नाराजी के कारणों में गिना का रहा है। बदली परिस्थितियों में कांग्रेस को विश्वास है कि बसपा के बिना भी तीनों राज्यों में चुनाव जीता जा सकता है। क्योंकि, परंपरागत रूप से माना जाता है कि भाजपा से ज्यादा बसपा कांग्रेस के वोट बैंक में घुसपैठ करती है। जबकि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल का कहना है कि मायावती ने सीबीआई और ईडी के डर से कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया।

    समझा जा रहा है कि एससी, एसटी एक्ट के खिलाफ सवर्णों की नाराजी का तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव पर असर पड़ना लगभग तय है। छत्तीसगढ़ में तो इसका प्रभाव कम है, पर ‘भारत बंद’ के दौरान मध्यप्रदेश और राजस्थान में विरोध प्रदर्शन सबसे ज्यादा हुए। इस संशोधन एक्ट से नाराज सवर्णों का रुख भाजपा और कांग्रेस को लेकर एक जैसा लग रहा है। ऐसी स्थिति में मायावती को कहीं न कहीं आशंका थी, कि अगर उन्होंने कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा तो गठबंधन में जहां-जहां बसपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, वहां सवर्ण लोग उनसे किनारा कर सकते हैं। ऐसी ढेर सारी आशंकाएं हैं, जो मायावती और कांग्रेस का रिश्ता टूटने का कारण बनी है। लेकिन, इन सारी शंकाओं, कुशंकाओं का चुनाव के नतीजों पर क्या असर होता है! इसके लिए चार महीने इंतजार कीजिए!

    Keep Reading

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    Akhilesh Yadav’s Ram Mandir visit: Will it increase political difficulties for Rahul Gandhi?

    अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा: क्या राहुल गांधी के लिए बढ़ाएगा राजनीतिक मुश्किलें?

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    6 Comments

    1. Will on October 26, 2018 5:08 am

      I am sure this paragraph has touched all the internet users, its really
      really good post on building up new blog. I wanted to thank
      you for this very good read!! I absolutely enjoyed
      every bit of it. I’ve got you saved as a favorite
      to check out new things you Hi! Someone in my Facebook
      group shared this website with us so I came to give it a look.
      I’m definitely loving the information. I’m book-marking and will be tweeting this to my followers!
      Great blog and superb design. http://cspan.co.uk

      Reply
    2. פרסום צימרים on July 10, 2019 11:41 pm

      many thanks a great deal this site will be elegant and everyday

      Reply
    3. פרסום וילות להשכרה on July 13, 2019 2:00 pm

      thanks a lot a good deal this amazing site is actually official and also laid-back

      Reply
    4. xem phim sex on January 11, 2020 5:48 pm

      This is really interesting, You’re a very skilled blogger.
      I have joined your rss feed and look forward to seeking more
      of your fantastic post. Also, I’ve shared
      your web site in my social networks!

      Reply
    5. Blog on January 25, 2020 9:40 pm

      Hi there

      Reply
    6. Blog on January 26, 2020 3:13 am

      I’m impressed

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading