Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    न कोई न रो रहा, न कोई सरकार को कोस रहा

    ShagunBy ShagunFebruary 19, 2021 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 523

    अंशुमाली रस्तोगी, चिकोटी ब्लॉग से

    न कोई न रो रहा। न कोई सरकार को कोस रहा। हर कोई खुश है। जिंदगी को अच्छे से एन्जॉय कर रहा है। जरा-बहुत ही तो तेल और सिलेंडर के दाम बड़े हैं। इतना तो आम जनता झेल सकती है। क्या पहले की सरकारों में दाम नहीं बढ़ते थे? बढ़ते थे, खुब बढ़ते थे। तब भी जनता झेल लेती थी, अब भी झेल रही है। लोकतंत्र में जनता नहीं झेलेगी तो क्या नेता झेलेंगे? समझने वाली बात है।

    दरअसल, विपक्ष जनता को सरकार के खिलाफ बरगला रहा है। वो नहीं चाहता कि सरकार लंबी चले। जन-हितैषी काम करे। देश को ‘न्यू इंडिया’ व डिजिटल इंडिया’ में परिवर्तित करे। सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के साथ है। देश, जनता व समाज के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विश्व गुरु बनने की ओर हम अग्रसर हैं। मगर कुछ ‘टूलकिटजीवी’ सरकार और देश की छवि को मटियामेट कर रहे हैं। मुझे अक्सर ही इसमें विदेशी ताकतों का हाथ नजर आता है। विदेशी ताकतें विपक्ष से मिली हुई हैं।

    तेल या गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर हल्ला मचाने से पहले ‘देशहित’ के बारे में सोचिए। ज्यादा दाम देकर आप देश का आर्थिक विकास कर रहे हैं। इससे देश मजबूत होगा। आम जनता के चेहरे पर खुशहाली आएगी। आर्थिक रूप से विकसित देश की ओर दुश्मन आंख उठाकर भी न देखेगा। मत भूलिए, सरकार देश को विकास के ऊंचे रास्तों पर ले जाने को प्रतिबद्ध है। देश व सरकार से प्रेम करना सीखिए। विपक्ष के बहकावे में न आइए। विपक्ष की तो कट गई, आपको अभी कटनी है। बात को समझिए।

    मुझे देखिए मैं हर हाल में प्रसन्न रहता हूं। तेल सौ का हो या सिलेंडर पर पचास रुपए बढ़ें मगर मैं ‘टेंशन-फ्री’ हूं। जेब या महंगाई के बारे में न सोचकर देशहित के बारे में सोचता हूं। मेरी जेब से रुपए निकलकर देश के काम आ रहे हैं, इससे बड़ा ‘योगदान’ क्या हो सकता है। मैं एलान करता हूं, तेल अगर पांच सौ रुपए भी हो जाएगा तब भी दुःखी न होऊंगा।

    किस्मत वाले हैं आप-हम जो हमें दिन-रात महंगाई का मुंह देखना पड़ रहा है। वरना यह विरलों को ही नसीब होती है। समझे न।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump and Netanyahu's dream of a quick victory is shattered, the war drags on and the global economy is faltering.

    ट्रंप और नेतन्याहू का त्वरित जीत का सपना टूटा, युद्ध खिंचता जा रहा और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा रही

    'Turnaround' in Bihar politics: Nitish on his way to Rajya Sabha, BJP CM in the offing?

    बिहार राजनीति में ‘पलटी मार’: नीतीश राज्यसभा की राह पर, BJP का CM आने वाला?

    US bullying reaches the Indian Ocean: Will India wake up after failing to protect its guest?

    अमेरिकी दादागिरी हिंद महासागर तक पहुंची : क्या भारत अपने मेहमान की रक्षा करने में नाकाम रहा?

    Khamenei's assassination: India's silence and the world's morality questioned

    खामेनेई की हत्या: भारत की खामोशी और दुनिया की नैतिकता पर सवाल?

    विश्वभर के तेल बाजारों में लगी ‘आग’

    होली: केवल त्योहार नहीं, जीवन का सबसे बड़ा परिवर्तन-संकेत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Iran's president tells neighbors: 'We won't cede even an inch of land to the enemy, but we are brothers'

    ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसियों से कहा: ‘1 इंच जमीन भी दुश्मन को नहीं देंगे, लेकिन हम भाई हैं’

    March 9, 2026
    Trump and Netanyahu's dream of a quick victory is shattered, the war drags on and the global economy is faltering.

    ट्रंप और नेतन्याहू का त्वरित जीत का सपना टूटा, युद्ध खिंचता जा रहा और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा रही

    March 9, 2026
    Uttar Pradesh creates a record: becomes 100% ODF Plus state!

    कीर्तिमान रचा उत्तर प्रदेश: 100% ओडीएफ प्लस राज्य बना!

    March 9, 2026
    A big assurance from the Union Minister on the demand for a railway underpass in Mau!

    मऊ में रेलवे अंडरपास की मांग पर केंद्रीय मंत्री से मिला बड़ा आश्वासन!

    March 9, 2026
    Mata Shitala Devi protects against infectious diseases, fair to be organised in Lucknow tomorrow on 8th March

    संक्रामक बीमारियाँ से बचाती हैं माता शीतला देवी, लखनऊ में मेले का आयोजन कल 10 मार्च को

    March 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading