Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    किसके वादों में फंसेंगी पश्चिम बंगाल की जनता ?

    ShagunBy ShagunMarch 2, 2021Updated:March 2, 2021 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 544

    जी के चक्रवर्ती

    यदि हम बात करे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तो यहां पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में ममता बनर्जी अपने राजनीतिक जीवन मे प्रवेश करने से पहले वे इसी राज्य में कांग्रेस के छात्र संगठन छात्र परिषद की नेता के तौर पर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी, उन्हें पहली महिला रेल मंत्री बनने का गौरव भी प्राप्‍त है। उन्होंने वर्ष 2011 में पश्‍चि‍म बंगाल में विगत 34 वर्षों से सत्ता पर काबिज वामपंथी मोर्चे का सफाया कर देश पश्चिम बंगाल राज्य की सातवीं और पहली महिला मुख्यमंत्री बन थीं। उन्होंने अपने दम पर इस मुकाम को हासिल किया था।

    ममता बनर्जी अपनी ज़िद और जुझारूपन के कारणों से उनको सैकड़ों बार पुलिस और माकपा कैडरों की लाठियां खानी पड़ी हैं। इस जिद्दी, जुझारूपन और शोषितों वर्ग के लोगों के हक़ की लड़ाई के लिए मीडिया के लोगों ने उनको अग्निकन्या जैसे नाम से भी नवाजा है।

    एथेंस के दार्शनिक प्लेटो के अनुसार यदि आप समुद्र के बीच मे एक नाव पर सवार हों तो आप नाव चलाने की जिम्मेदारी किसे सौपेंगे?

    क्या आप नाव चलाने के तरीके जानने के लिये एक चुनाव कराएंगे या एक नौसिखिये के हाथ पतवार न पकड़वा कर नाव में सवार व्यक्तियों में से ऐसा किसी ऐसे व्यक्ति का चुनाव करना पसन्द करेंगे जो नाव चलाने में पारंगत हो।

    इस परिपेक्ष में यदि हम देखें तो देश के इस राज्य में एक लम्बे समय तक मुखमंत्री के पद पर आसीन रहे ज्योति बसु ने अपने राजनीति जीवन की शुरुआत वर्ष 1930 में “कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया” की सदस्यता ग्रहण कर किया था। वे अपने मेहनत के बलबूते बहुत ही कम समयान्तराल में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पद पर आसिन हुये थे। उस समय पश्चिम बंगाल में एक अस्थिर और हिंसक माहौल बना हुआ था ऐसे समय में ज्योति बसु ने जिस तरह से धैर्यपूर्ण तरीके से यहां की राजनीति में एक लम्बी पारी खेली, वह सम्पूर्ण देश मे एक उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत किया। वे इस राज्य के एक कामयाब मुख्यमंत्री के रूप में लगातार 23 वर्षों तक शासन – सत्ता संभालने वाले प्रथम व्यक्ति के रूप में एक कीर्तिमान स्थापित किया था। उसके बाद इस राज्य की सत्ता की बाग़डोर तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी के हाथों में आयीं। और अब, केंद्र और भाजपा पार्टी के ख़िलाफ़ ममता बनर्जी की मुहिम वर्ष 2014 में एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही चल रही है।

    मौजूदा समय मे देश के इस राज्य सहित अन्य चार राज्यों में जैसे तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी (केंद्रशासित प्रदेश) जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए छह महीने से भी कम का समय अवशेष रह गया है। अप्रैल या मई में इन पांच राज्यों में चुनाव होना तय है, जिसके लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के मध्य समीकरण साधने की तैयारी में पूरी तरह से संलग्न है।

    देश के पश्चिम बंगाल राज्य में आठ चरण में होने वाले चुनाव में बीजेपी अपनी पकड़ बनाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगा रही है जिसके लिए वह तरह -तरह के जोड़-जुगत लगने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है लेंकिन देश के दक्षिण भारत राज्य को छोड़ कर देश का यह राज्य केवल एकमात्र ऐसा है जहां की जनता अपने अधिकारों के प्रति बहुत जागरूक होने के साथ ही साथ यह प्रदेश समस्त प्रकार के समीकरणों से भलीभांति परिचित व सचेत है।

    पश्चिम बंगाल के लिये यह बात प्रसिद्ध है कि जो हमारा देश 10 वर्षों के बाद सोचता है यह राज्य उसे 10 वर्ष पहले ही सोच लेता है। इस कारण देश के इस राज्य के लोगों को बेवकूफ बनाना इतना आसान नही होगा कि मात्र जुमले और कोरे वादों के सहारे ही यहां के जनता के दिलों में जगह बना पाना इतना सहज और आसान नही होगा। ऐसा इसलिए कि मंहगाई और किसान बिल के मुद्दे अभी भी लोगों के दिलों में होली जला रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading