Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    किम जोंग ने ट्रम्प की कर दी फिर नींद हराम!

    By February 23, 2018Updated:March 11, 2018 Hot issue No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 570
    जी के चक्रवर्ती

    एक समय अमेरिका एवं उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग-उन के बीच एक दूसरे के खिलाफ लगातार वाक्य युद्ध के होते रहने से तीखी बयानबाजी अपने चरम पर पहुंचने लगी थी उस वक्त उत्तर कोरिया ने अमेरिका को ऐसी धमकीयां दे डाली कि वह अपनी आत्मरक्षा के लिए उठाये जाने वाले कदमो में कहा कि अमेरिकी द्वीप गुआम (प्रशांत महासागर में कोरियाई प्रायद्वीप के पास स्थित) स्थान पर आक्रमण कर सकता है। यह धमकी कोरिया के किम जोंग द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के जवाब में दिया गया था कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका को धमकाना बंद नहीं किया तो वहां ऐसा विध्वंस मचेगा जैसा पहले इतिहास में कभी नहीं हुआ है। और अब किम जोंग की एक बार फिर परमाणु टेस्ट की धमकी ने अमेरिका को ही नहीं वरन समूचे सयुंक्त राष्ट्र को हिला दिया।

    इसके पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा उत्तर कोरिया के ऊपर नए प्रतिबंध लगाए गए थे। जिसमे उसका सालाना निर्यात जो कि लगभग तीन अरब डॉलर का है, वह घटकर मात्र एक अरब डॉलर तक जा पहुंचा था जिसकी वजह से दोनों राष्ट्र प्रमुखों के बयानों के बाद पूर्वी एशियाई क्षेत्रों में तनाव कई गुना तक बढ़ गया था। उत्तर कोरिया एवं ट्रम्प प्रशासन इस तरह से एक दूसरे के आमने-सामने खड़े थे जहां से दोनों देश एक दूसरे को अपने लिए बड़े खतरे के रूप में देख रहे थे।

    जबकि यह मान लेना उचित नहीं लगता है कि इस तरह के हालात पैदा हो जाने के कारणों में केवल उत्तर कोरिया को ही पूरी तरह दोषी नहीं ठहराया जा सकता है, उत्तर कोरिया में मौजूदा समय में एकल पार्टी के शासन की स्टालिनवादी विचार धारा वाली व्यवस्था है, यहाँ पर देश के सर्वोच्च नेता के पास सभी तरह शक्तियां होती हैं। वहीं पर इस देश के पास संसाधनों की भारी संख्या में अभाव होने के कारण कोरियाई सरकार को यह डर सता रहा था कि उससे कहीं ताकतवर दक्षिण कोरिया और अमेरिका कभी-भी उत्तर कोरिया सरकार का तख्तापलट न कर दें।

    Image result for उत्तर कोरिया nuclear test

    दूसरे देश के शासकों जैसा हश्र न हो इसके लिए तैयार:

    उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग-उन इस बात से अनभिज्ञ नहीं थे कि उनके जैसे दूसरे देश के शासकों जैसे इराक के सद्दाम हुसैन एवं लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी का किस तरह का हश्र हुआ था। यही वजह है कि उत्तर कोरिया द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रमों को बंद करने की संभावना न के बराबर है।
    किम जोंग-उन के लिए परमाणु हथियार ही उनकी बहुत बड़ी सुरक्षा की गारंटी हैं, लेकिन इसका यह अर्थ कतई नहीं है कि उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाकर एवं  उसकी मदद के बदले नियंत्रित नहीं जा सकता।
    यदि हम अपने पड़ोस देश की तरफ देखें तो पाकिस्तान का रवैया उत्तर कोरिया के मुकाबले कहीं ज्यादा खतरनाक कहना पड़ेगा। वह न सिर्फ चोरी-छिपे अपने देश में लगातार परमाणु प्रसार में लगा हुआ है बल्कि वह अपने पड़ोसी देशों में आतंकवाद के जरिये आतंकी निर्यात करता है, (जो उत्तर कोरिया नहीं करता) है। फिर भी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी उसके साथ संयम से पेश आई और उसकी मदद भी की।
    अमेरिका यदि उत्तर कोरिया पर हमला कर देता तो उसे लेने के देने पड़ सकते थे, क्योंकि युद्ध की स्थिति में चीन को हर हाल में उत्तर  कोरिया का साथ देना पड़ता कियुंकि उसकी अमेरिका और उत्तर कोरिया के साथ हुई दो संधियां हैं। वर्ष 1950 से लेकर 1953 तक उत्तर और दक्षिण करिया के बीच हुए युद्ध में चीन एवं रूस ने उत्तर कोरिया का साथ दिया था।  27 जुलाई 1953 को संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में एक युद्धविराम संधि हुई इसी के साथ यह युद्ध खत्म हुआ था। इस संधि में वाशिंगटन एवं बीजिंग के बीच एक समझौता यह हुआ था कि यदि अमेरिका भविष्य में उत्तर कोरिया पर हमला करता है तो युद्धविराम संधि टूट जाएगी।
    इसके अलावा 1961 में चीन और उत्तर कोरिया की वामपंथी सरकारों ने आपस में एक और महत्वपूर्ण संधि किया था जिसका नाम ‘चीन-उत्तर कोरियाई पारस्परिक सहायता और सहयोग मित्रता संधि’ था। इस संधि में यह कहा गया था कि यदि चीन और उत्तर कोरिया में से किसी भी देश पर अगर कोई अन्य देश हमला करता है तो दोनों देशों को तुरंत एक-दूसरे का सहयोग करना पड़ेगा। अभी पिछले ही वर्ष में इन दोनों देशों ने मिलकर इस संधि की वैधता की अवधि को बढ़ाकर वर्ष 2021 तक कर दिया था। विदेशी मामलों के जानकारों का येसा मनना हैं कि इस संधि की वजह से दोनों देशों को बड़ा फायदा मिला। इससे जहां चीन ने अपने व्यापारिक हित साधे वहीं पर उत्तर कोरिया इस संधि के हिने के बाद अपने आप को और अधिक सुरक्षित करने में कामयाब हो गया।
    उत्तर कोरिया के मामले में अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा था कि वहां की सरकार से बातचीत की जासकती है यदि वह अपने मिसाइलों का परीक्षण करना रोक दे। इस तरह के प्रस्ताव पर चीन किम जोंग-उन पर दबाव भी बनाया जा सकता था कि वे बातचीत की टेबल पर आएं जिससे तनाव को कम किया जा सके यही एक मात्र तरीका था कि दबाव के साथ-साथ बातचीत भी जारी रखी जाये, लेकिन यदि दोनों पक्षों की ओर से धमकियों का दौर इसी तरह लगातार जारी रहता तो निश्चित तौर पर इसके नतीजे के रूप में युद्ध होना तय था जिससे भारी विनाश ही देखने को मिलता।
    .लेखक वरिष्ठ पत्रकार है

    #america vs north korea

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading