Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    भारत में साझेदारी का नया अध्याय

    By February 24, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 535

    नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी का विस्तार हुआ है। डोनाल्ड ट्रम्प और नरेंद्र मोदी अनेक बार वार्ता कर चुके है। अनेक वैश्विक मंचो पर भी दोनों नेताओं की बैठक होती रही है। इसके मद्देनजर ट्रम्प की भारत यात्रा अनेक अर्थों में महत्वपूर्ण है। मोदी के नेतृत्व में अमेरिका और भारत के रिश्ते सर्वाधिक बुलंद हुए है। इसकी शुरुआत नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में हो चुकी थी। उस समय बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

    उन्होंने कतिपय भारतीय सांसदों की मोदी को वीजा न देने की अपील वाली चिट्ठी रद्दी की टोकरी में फेंक दी थी। उन्होंने स्वयं नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया। मोदी के लिए अमेरिका में रेड कार्पेट बिछाई गई। बराक भी भारत आये। सामरिक व व्यापारिक साझेदारी आगे बढ़ी। बराक के जिन चुनिंदा विश्व नेताओं से अति घनिष्ठ संबन्ध थे, उनमें नरेंद्र मोदी शीर्ष पर थे।

    बराक की यह परम्परा उनके उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रम्प ने भी आगे बढ़ाई है। उनके कार्यकाल में भी दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए है। नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे। इसबार डोनाल्ड ट्रम्प भारत यात्रा पर है। यहां उन्होंने नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। कहा कि वह भारत ही नहीं विश्व के नेता है। देश के लिए गर्व हैं। वह असंभव को संभव बना सकते हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकास कर रहा है। यह विकास यात्रा दुनिया के लिए मिसाल है। भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बड़ी शक्ति बन गया है। डोनाल्ड ट्रंप के भाषण से स्पष्ट हुआ कि मोदी सरकार की अनेक योजनाओं की विश्व स्तर पर प्रशंसा हो रही है।

    अनेक देशों की सरकारों ने इसे मिसाल के रूप में देखा है। इससे उन्होंने भी प्रेरणा ली है। यह समझा गया कि सरकारें किस प्रकार आमजन के कल्याण हेतु कार्य कर सकती है। ट्रम्प ने आयुष्मान, उज्जवला योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी मोदी सरकार की योजनाओं को लोक कल्याणकारी बताया। यह स्वीकार किया कि भारत बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है। नरेंद्र मोदी एक चैंपियन हैं जो भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। भारत और अमेरिका की दोस्ती मजबूत हो रही है। नरेंद्र मोदी बचपन में चाय बेचते थे। ट्रम्प को इस बात की भी जानकारी थी।

    भारतीय प्रजातंत्र के प्रति उन्होंने सम्मान भी व्यक्त किया। यहां गरीब परिवार में जन्म लेने वाला भी शीर्ष पदों पर पहुंच सकता है। डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दूसरे दिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। जिससे आपसी साझेदारी का विस्तार होगा। दोनों देश सामरिक क्षेत्र में भी आपसी सहयोग का विस्तार कर रहे हैं। ट्रम्प ने अहमदाबाद में ऐलान किया कि हम भारत को जल्द ही सबसे खतरनाक मिसाइल और उठाते रहे है। ट्रम्प ने इसके प्रति सहमति दिखाई।

    उन्होंने कहा कि दोनों आतंकवाद के संयुक्त रणनीति पर कार्य करेंगे। अमेरिका वैसे भी इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका लड़ाई लड़ रहा है। हमारे देश इस्लामिक आतंकवाद का शिकार रहे हैं, जिसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी है। अमेरिका ने अपने एक्शन में आईएस को और अल बगदादी का खात्मा किया। आतंक के खिलाफ पाकिस्तान पर भी अमेरिका ने दबाव बनाया है। पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना होगा।

    इस प्रकार उन्होंने भारतीय जमीन से पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप ने होली, दिवाली,स्वामी विवेकानन्द,महात्मा गांधी और भारत की विविधता में एकता का भी उल्लेख किया। यह स्वीकार किया कि अमेरिका के विकास में भारतीय मूल के लोगों ने बहुत योगदान दिया है।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    The vlog 'Perfect Passenger' is packed with unique information about travel.

    यात्राओं पर अनूठी जानकारी से भरा है व्लाग परफेक्ट पैसेंजर

    An Ambrosial Shower of Shiva and Radha at the Kathak Evening!

    कथक संध्या में शिव-राधा की अमृत वर्षा!

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026
    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    May 15, 2026
    Akkodis Honored as 'Enterprise Innovator' in HFS Horizons 2026 Report

    Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में ‘एंटरप्राइज़ इनोवेटर’ का सम्मान

    May 15, 2026
    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading