Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    कला व कृषि की स्थानीय पहचान

    By February 14, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 470

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना व्यापक परिप्रेक्ष्य में लागू की थी। यहां प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता रही है। यह विशेषता उस जिले की पहचान के साथ जुड़ी थी। यह केवल स्थानीय उद्योगों के उत्पाद तक सीमित नही थी। एक जिला एक उत्पाद की मूल भावना यहीं तक सीमित भी नहीं है। इसमें कृषि और लोककला का विषय भी शामिल है। भारत में नाट्यशास्र का इतिहास आदिकाल से रहा है। यहां प्रकृति की भव्यता का गायन सबसे पहले हुआ। इसमें लोक संस्कृति का भी समावेश रहा है। यही कारण है कि हमारे यहां प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशिष्ट कला है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अनेक प्रतिष्ठित लोककलाकारों को सम्मानित किया।

    उन्होंने कहा कि नृत्य और नाट्य अभिव्यक्ति का एक शक्तिशाली माध्यम है। इसलिये कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, मादक पदार्थों के सेवन आदि अनेक सामाजिक बुराइयों को दूर करने तथा समाज में स्वस्थ संदेश फैलाने में नाट्य कला का प्रभावी प्रयोग किया जा सकता है। भारतीय संस्कृति में प्राचीनकाल से ही संगीत, साहित्य और नाट्य विधाओं का गौरवशाली स्थान रहा है। कला के प्रति जागरूकता लाना और नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना सराहनीय होता है। इसी के साथ विलुप्त हो रही लोक कलाओं के संरक्षण व संवर्धन की आवश्यकता है।

    एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल ने एक जनपद एक उत्पाद की तरह ही एक जनपद एक विशेष फसल प्रोजेक्ट तैयार करने का सुझाव दिया। जिससे जनपद में होने वाली फसल विशेष को प्राथमिकता मिल सके। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दृष्टि से आज जैविक खेती को बढ़ावा मिलना चाहिए। अत्यधिक कृषि रासायनों एवं उर्वरकों के उपयोग से जमीन पर प्रतिकूल प्रभाव होता है।

    खाद्यान्न पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसके प्रति किसानों को जागरूक बनाना चाहिए। जैविक खेती को बढ़ावा देकर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। जैविक खेती द्वारा मृदा की प्राकृतिक उर्वरता भी बनी रहती है। पर्यावरण का क्षरण भी न्यूनतम होता है। किसानों के लिए आॅन लाइन फसल उत्पाद बेचने की व्यवस्था उपयोगी साबित होगी। इससे किसान कृषि उत्पादों को आसानी से उपयुक्त बाजार में बेच सकेंगे।

    इस तकनीक में बिचौलिए नहीं होंगे। किसान को उनके उत्पाद का पर्याप्त मूल्य मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी करने की योजना आगे बढ़ेगी। उत्पादों को बेचने के लिए बाजार उपलब्ध होगा। उनकी आमदनी में अपेक्षित वृद्धि हो सकेगी। पारम्परिक खेती में नवीनतम तकनीकों का समावेश लाभप्रद होगा। स्वास्थ की दृष्टि से मोटा अनाज लाभप्रद होता है। इसके उत्पादन में लागत भी कम लगती है। इसको भी प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। मोदी सरकार ने मृदा परीक्षण को अभियान के रूप में चलाया था। किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के अनुसार फसलों की बुआई करने,फसल अवशेष न जलाने तथा पर्यावरण बचाने पर भी सजग रहना चाहिए। सरकार प्रदेश के अठारह मण्डलों में किसानों के जैविक उत्पादों को बेचने के लिए मण्डियों में एक स्थान उपलब्ध कराएगी। जिसमें किसान अपने कृषि उत्पादों को सीधे बेच सकते हैं। द मिलियन फार्मर्स स्कूल के माध्यम से किसानों को खेती के बारे में नवीनतम जानकारी कृषि विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है।

    Keep Reading

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading