Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    रक्त बैंक डायरेक्टरी से जरूरतमंद लोगों को मिलेगी मदद: योगी

    ShagunBy ShagunAugust 9, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के क्रम में आज गोरखपुर में आयोजित रक्तदान शिविर का आज उद्घाटन किया एवं रक्त समूह निर्देशिका ब्लड बैंक डायरेक्टरी का लोकार्पण करते हुए कहा कि देश में प्रतिदिन 120 लाख युनिट रक्त की जरूरत होती है लेकिन मात्र 60 लाख यूनिट रक्त उपलब्ध हो पाता है। ऐसी स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान से ही इसकी भरपायी हो सकती है।
    आदित्यनाथ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रक्तदाताओं एवं डाइरेक्टरी में शामिल सूची के लोगों को बधाई देते कहा कि यह पुनीत कार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूची में रेयर ग्रुप के डोनर भी हैं जिनके नाम, पते एवं मोबाइल नंबर है जिससे जरूरतमंद लोगों को मदद मिलेगी। साथ ही साथ पेशेवर रक्तदाताओं के चंगुल से भी बचाव होगा।
    इससे पहले आज लखनउ में भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने इस ब्लड बैंक डायरेक्टरी के बारे में बताया कि भारतीय जनता पाटी ने पूरे प्रदेश में चलाए गए रक्त जांच अभियान के बाद एक लाख 35 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं की ब्लड डायरेक्टरी तैयार कर ली है।
    उन्होंने बताया कि डायरेक्टरी में कार्यकर्ताओं के ब्लड ग्रुप और उनके नंबर लिखे हैं। ये ब्लड डायरेक्टरी किसी भी वक्त जरूरतमंदों के काम आएगी। सरकारी अस्पतालों से समन्वय करके रक्तदान का काम पूरा किया जाएगा। इस ब्लड डायरेक्टरी से जरूरतमंदों को हर समय मदद मिल सकेगी। खासतौर पर उन गरीब लोगों को जिनके पास परेशानी के वक्त कोई ब्लड डोनर नहीं होता और उन्हें खासी परेशानी उठानी पडती है। दुनिया में ये शायद पहली बार हो रहा है जब किसी राजनीतिक दल ने आम जनता की मदद के लिए इस तरह का अभियान चलाया है और इसका फायदा हर किसी को मिलेगा।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा की ओर से पिछले छह दिनों के दौरान रक्तजांच शिविर चलाया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खासा उत्साह दिखाया। प्रत्येक मण्डल पर सौ कार्यकर्ताओं से रक्तजांच कराया गया है। इस तरह कुल 1 लाख 35 हजार कार्यकर्ताओं की ब्लड डायरेक्टरी तैयार की गई। इस डायरेक्टरी में कार्यकर्ताओं की पूरी जानाकरी दी गई है। उनका संपर्क नम्बर भी उपलब्ध कराया गया है। ये डायरेक्टरी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश की जनता को समर्पित की जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    August 6, 2026
    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    August 6, 2026
    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    August 6, 2026
    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    August 6, 2026
    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    August 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading