‘ब्लू व्हेल’ गेम के खतरे को भांपते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख इस पर पाबन्दी लगाने कि मांग की
तिरुवनंतपुरम। इंडिया में तेजी से पैर पसार रहे ‘ब्लू व्हेल’ गेम पर पाबंदी लगाने के लिए शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने केंद्र से अनुरोध किया कि वह इस खतरनाक गेम पर तत्तकाल प्रभाव से रोक लगाये। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और कहा हमारे दरवाजे पर खड़े खतरे को देखते हुए, मैं आग्रह करता हूं कि पूरे भारत में इस गेम पर पाबंदी लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि हम अनमोल जिंदगियां बचा सकें।
http://shagunnewsindia.com/blue-whale-game-2/
विजयन ने पत्र में कहा कि यह वीडियो गेम नहीं है बल्कि मौत का खेल हैं जिसमें प्रतिभागियों को खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई खबरों में पता चला कि भारत में इस गेम से कुछ लोगों की मौत हुई है और इस गेम की लोकप्रियता बढ़ रही है।
गौरतलब है कि महीने की शुरुआत में मुंबई के अंधेरी में 14 साल के एक बच्चे ने अपनी सोसायटी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पीछे ‘ब्लू व्हेल गेम’ को वजह बताया गया था। इंदौर में भा 7वीं के छात्र ने सुसाइड की कोशिश की थी लेकिन समय रहते उसके दोस्तों ने उसे बचा लिया।







