Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    किसी की पसंद हास्य तो किसी को चाहिए झकझोर देने वाला साहित्य

    ShagunBy ShagunSeptember 26, 2023 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 329

    बलरामपुर गार्डन में बीसवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

    लखनऊ, 26 सितम्बर। ‘लाल सेना ने मानवीय रिश्तों को खत्म कर दिया। वहां सबकी पहचान यही है कि वे कामरेड हैं। उन्हें सिर्फ बदला लेना है, हत्याएं करनी हैं, क्योंकि वे इस व्यवस्था को बदलना चाहते हैं, शोषितों-वंचितों के लिए एक खूबसूरत सा संसार बनाना चाहते हैं। पिछले कई सालों अनवरत जारी इस युद्ध में कितने ही शहीद हुए।’

    अलविदा लाल सलाम सरीखे एकदम नये उपन्यास के झकझोर देने वाले इस अंश की तरह बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग में चल रहे बीसवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के स्टालों पर सजी अनगिनत किताबों में साहित्य प्रेमी अपनी पसंद की किताबें छांट रहे हैं। मेले के चौथे दिन आज बड़ी संख्या में लोग स्टालों पर मनपसंद पुस्तक खोजते, मोमोज आइसक्रीम चाय-कॉफी लेते दिखायी दिये। मेला मंच पर पुस्तक विमोचन, लेखक से मिलें, कवि सम्मेलन, मुशायरा जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन पुस्तक मेला मंच पर नियमित साहित्य और संस्कृति प्रेमियों के आकर्षित कर रहे हैं। ‘ज्ञान कुंभ’ की थीम पर केटी फाउंडेशन और फोर्स वन बुक्स द्वारा मुफ्त प्रवेश वाला यह पुस्तक मेला दो अक्टूबर तक चलेगा। मेले में हर किताब पर कम से कम 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

    मेले में दिव्यांश पब्लिकेशन की नयी किताबों में जगदम्बा प्रसाद शुक्ल की हिंदू धर्म संस्कृति और तरुण प्रकाश की गीता श्लोकों पर आधारित गीतों में रची गीत गीता लोगों को भा रही है। दिव्यांश ने ओशो की कुल प्रकाशित 75 किताबों में से 20 इसी वर्ष प्रकाशित की हैं। आठ खण्डों का ओशो का गीता दर्शन सेट भी पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करता है। स्टाल पर हिन्दी युग्म द्वारा प्रकाशित मानव कौल के उपन्यास टूटी हुई बिखरी हुई और संजय शेफर्ड की घुमक्कड़ कथा जिन्दगी जीरो माइल जैसी बहुत सी किताबें एकदम नयी प्रकाशित हैं। प्रकाशन संस्थान के स्टाल पर सभी पुस्तकों पर 20 प्रतिशत छूट है।

    यहां 2011 में उर्दू में छपी डा.मुंतजिर कायमी की हिन्दुस्तानी फिल्मों में तहजीब का डा.प्रार्थना सिंह द्वारा अनुवादित संस्करण इस वर्ष हिन्दी में छपकर आया है। स्टाल पर नयी किताबों में प्रभा कुमारी का उपन्यास राजा भरथरी, डा.रामरेखा का निबंध संग्रह एक लेखक की नरक यात्रा के अलावा प्रमोद भार्गव का उपन्यास दशावतार पसंद किया जा रहा है। प्रभात प्रकाशन के स्टाल पर नयी किताबों में सर्जिकल स्ट्राइक के नायक सुपर कॉप अजित डोभाल, मुकेश अंबानी की बायोग्राफी, इंदिरा नुई की बायोग्राफी, एनी फ्रैंक की एक किशोरी की डायरी , गोडसे की मैंने गांधी को क्यों मारा और सुधा मूर्ति की किताबों की मांग बनी हुई है। सामयिक प्रकाशन में रासबिहारी गौड़ के उपन्यास आवाजों के छायादार चेहरे के संग चित्रा मुदगल का नकटौरा, निर्मला भुराड़िया का जहरखुरानी और रेणुका तिवारी का अलविदा लाल सलाम नयी पुस्तकें हैं।

    मेला मंच पर आज के कार्यक्रमों की शुरुआत आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल और हिन्दुस्तानी साहित्य सभा के काव्य समारोहों से हुआ। काव्य सतत साहित्य यात्रा के कार्यक्रम में लेखक संजीव जायसवाल संजय, विनीता मिश्रा, अलका प्रमोद व अन्य अतिथियों ने ज्योत्सना सिंह के लघुकथा संग्रह सारंगा का विमोचन करने के साथ उसपर चर्चा की।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    रानी लक्ष्मीबाई गहनों की जगह तीर और तलवार को अपना असली श्रृंगार मानती थी

    कवि बहुत जल्दी में है, बस भागे चला जा रहा है

    क्रान्तिकारी दुर्गादेवी फिर मंच पर जीवंत हो देश की आज़ादी के लिए बेखौफ संघर्ष करती आयीं नजर

    15 को मंच पर होगी क्रान्तिकारी दुर्गा भाभी की जीवन गाथा

    ‘बीमार’ ने बताया मानिए डाक्टर की सलाह

    ‘मदारीपुर जंक्शन’ नाटक ने सिखाया: हमें अपने अधिकारों के लिए स्वयं लड़ना होगा, दूसरे पर निर्भर रहकर हम कभी अपना भला नही कर सकते

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    रेस्क्यू ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता: सभी 41 श्रमिकों को निकाला जाने लगा सुरक्षित

    November 28, 2023

    सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा के सोनू और मणिपुर के शिलहेइबा को को मिला गोल्ड

    November 28, 2023

    बैडमिंटन में भारत के रघु ने इंडोनेशिया के अल्वी को सीधे मुकाबले में हराया

    November 28, 2023

    उद्यमी मित्र सरकार और निवेशकों के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: नन्दी

    November 28, 2023

    उत्तर प्रदेश में दलित गौरव संवाद से कांग्रेस में उत्साह

    November 28, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading