Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    किताबों से अपने लिये अध्यात्म के द्वार खोलने को उत्सुक दिखायी दिए पुस्तक प्रेमी

    ShagunBy ShagunSeptember 29, 2024 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 790

    सत्य-असत्य, न्याय पथ, अबके बिछुड़ा फिर न मिलेंगे जैसी पुस्तकों का हुआ विमोचन

    लखनऊ, 29 सितम्बर: अगर आप जागरूक हैं तो हर चीज आध्यात्मिक है और अगर जागरूक नहीं, तो सब कुछ भौतिक है। ऐसा ही कुछ फलसफा यहां बलरामपुर गार्डन में चल रहे इक्कीसवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में आने वाले पुस्तक प्रेमियों का भी माना जा सकता है। यहां बड़ी तादाद में धर्म, अध्यात्म की पुस्तकें हैं, जो मोटे अनुमान के अनुसार बिक्री में साहित्य के मुकाबले आगे ही हैं और यहां आने वाले किताबों के जरिये अपने लिये अध्यात्म के द्वार खोलने को उत्सुक दिखायी दे रहे हैं।

    पुस्तक मेले का तीसरे और रविवार के दिन आज सुबह से ही भीड़ शुरू हो गयी। मेले में पहली बार आये गीता प्रेस के स्टाल पर मानस के विशिष्ट संस्करण के संग भागवत पुराण, नारद पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथ हैं तो कल्याण पत्रिका के विशिष्ट अंक भी हैं। राष्ट्रधर्म प्रकाशन के स्टाल पर भी राष्ट्रधर्म पत्रिका के विशेष अंकों के साथ अन्य प्रकार का साहित्य उपलब्ध है।

    उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के स्टाल पर अध्यात्म और दर्शन से सम्बंधित प्राचीन संस्कृत ग्रंथों के साथ संस्कृत साहित्य भी प्रचुर मात्रा मे है। रामकृष्ण मठ के स्टाल में रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानन्द की पुस्तकों में युवा पाठक खासी रुचि दिखा रहे हैं। आचार्य श्रीराम शर्मा की धर्म-अध्यात्म और धार्मिक ग्रंथों की सरल व्याख्या करती सैकड़ों पुस्तकें गायत्री ज्ञान मंदिर के स्टाल पर हैं। आर्य प्रतिनिघि सभी के स्टाल पर सत्यार्थ प्रकाश जैसी पुस्तकें हैं। योगदा सत्संग के स्टाल पर योग और ध्यान से सम्बंधित पुस्तकें हैं। अहमदिया मुस्लिम कम्यूनिटी के स्टाल पर इस्लाम से सम्बंधित साहित्य है तो गिडियान्स के स्टाल पर लोगों को बाइबिल भी उपलब्ध है।

    साहित्यिक मंच पर गौतम बुक सेंटर और सिद्धार्थ बुक्स के संयोजन में आज सुबह पूर्व जिला न्यायधीश श्यामबिहारी वर्मा की वैचारिक और सामाजिक पुस्तकों सत्य-असत्य और न्याय पथ का विमोचन हुआ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से आयोजित काव्यगोष्ठी के संग पुस्तकों का विमोचन हुआ। अरुण सिंह के संचालन में राजकुमार सिंह के सद्य प्रकाशित दूसरे काव्य संग्रह उदासी कोई भाव नहीं पर परिचर्चा में सर्वेन्द्र विक्रम, योगेश मिश्रा, राजेश चन्द्रा के संग पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने विचार व्यक्त किये।

    राजकुमार सिंह ने काव्य पाठ भी किया। हिन्दी वांग्मय निधि के संयोजन में टामस ग्रे की लिखी एलेजी रिटेन इन अ कंट्री चर्चयार्ड का रामकिशोर बाजपेयी द्वारा किये हिन्दी पद्यानुवाद अबके बिछुड़े फिर न मिलेंगे का विमोचन किया गया।

    पूर्व मुख्य सचिव शम्भू नाथ की अध्यक्षता में व प्रेमकांत तिवारी के संचालन में चले कार्यक्रम में नाबार्ड के पूर्व कार्यकारी निदेशक अमरेश कुमार शैलेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, कनकरेखा चौहान, शोभा बाजपेयी, प्रज्ञा बाजपेयी आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में आईपीएस डा.अरविंद चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न तिवारी, प्रकाशक अमित भार्गव भी उपस्थित रहे। इससे पहले अखिल भारतीय साहित्य परिषद महानगर द्वारा निर्भय नारायण गुप्त निर्भय के गीत संग्रह तम को तो आखिर मिटना है का विमोचन सम्मान समारोह एवं काव्य सम्मेलन के साथ हुआ।

    अध्यक्ष प्रो.हरिशंकर मिश्र और वक्ता डा.अनिल मिश्रा ने गीत के विभिन्न अवयवों को व काव्य और गीत को परिभाषित करते हुए गीतों की समीक्षात्मक विवेचन किया। ओम नीरव और राजेंद्र शुक्ल राज द्वारा गीत संग्रह की विस्तृत समीक्षा की। शाम को दौलतदेवी स्मृति संस्थान का कार्यक्रम हुआ।

    Shagun

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading