मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि औरंगजेब के रास्ते पर चलने वालों को मेरा बुलडोजर हमेशा के लिए दफन कर देगा। ये देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा न कि शरिया कानून से।
पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। इस बार 400 पार सीट में हिमाचल प्रदेश की सभी चारों सीट भी शामिल है। जनता कह रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। योगी ने कहा कि अयोध्या और काशी का कार्य संपन्न हो चुका है, अब हम मथुरा की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
हिमाचल की बेटी कंगना रनौत में मीरा बाई की भक्ति, महारानी पद्मिनी का तेज और विरोधियों से जूझने के लिए महारानी लक्ष्मी बाई की तरह शौर्य और वीरांगना का भाव है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की सरकार को इन्होंने मुम्बई में सड़कों पर लाकर पानी पिलाने को मजबूर कर दिया था।







