Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    बेहतर होता तुम कोई छोटा लेख लिखते!

    By February 6, 2019 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    साभार: गूगल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 618

    सपने सभी देखते हैं, मगर पूरे किसी-किसी के ही हो पाते हैं। ऐसा नहीं सफल लोगों के सपनों या इच्छाओं में कोई अलग बात होती है। यह भी आम लोगों की तरह ही सपने देखते हैं, बस इनकी लगन इन्हें सोने नहीं देती है। यही वजह है कि यह अपने सपने पूरे कर पाते हैं। इसके विपरीत कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो सपने तो देखते हैं मगर वे बिना कोशिश किए हार मान लेते हैं। ऐसे लोग कभी सही समय के इंतजार में, तो कभी पैसों की कमी या जानकारी के अभाव का रोना रोते रह जाते हैं।

    एक शहर में एक छोटा लड़का रहता था। उसके पिताजी शहर के ही एक अमीर सेठ के घर काम करते थे। लड़का अपने पिता को दिन भर सेठ की गाड़ियां साफ करता देखता और सोचता कि मेरे पिता जी इतनी मेहनत करते हैं फिर भी उन्हें वो मान-सम्मान नहीं मिलता जो लोग सेठ को देते हैं। एक दिन लड़के के स्कूल में टीचर ने बच्चों से एक लेख लिखने को कहा, जिसमें उन्हें बताना था कि वो बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं।

    उस लड़के ने एक बेहतरीन लेख लिखा और उसमें घर और गाड़ियों की फोटो भी बना दी। शिक्षक ने सभी कॉपियां जांचने के बाद रिजल्ट सुनाया तो लड़के की कॉपी पर बड़े अक्षरों से फेल लिख दिया। जब लड़के ने टीचर से वजह पूछी तो टीचर ने कहा, ‘बेहतर होता तुम कोई छोटा लेख लिखते क्योंकि तुमने जो लिखा है, वो असंभव है।

    तुम लोगों के पास कुछ नहीं है इसलिए ऐसा संभव नहीं है लेकिन मैं तुम्हें दूसरा मौका दे सकता हूं। तुम लेख दोबारा लिखो और कोई वास्तविक लक्ष्य बनाओ।‘ लड़का उस कॉपी को लेकर घर गया और उस पर काफी सोचा। अगले दिन वो टीचर के पास जाकर बोला, अगर आप मुझे फेल करना चाहते हैं तो कर दीजिये लेकिन मैं अपने सपने को नहीं बदलूंगा।

    बीस साल बाद वही टीचर एक सम्मेलन में मंच पर खड़े एक बेहद कामयाब नौजवान का भाषण बड़े गौर से सुन रहा था। भाषण खत्म होने के बाद नौजवान नीचे आया, उसने टीचर के पैर छुए और उन्हें अपना परिचय दिया। ये वही छोटा लड़का था, जिसे कभी उस टीचर ने फेल किया था। आज वो एक कामयाब बिजनेसमैन बन चुका था, जिसके पास हर वो चीज थी जो उसने बचपन में अपने लेख में लिखी थी।

    इस कहानी से हमें सीख मिलती है :

    जरूरी नहीं है कि कोई आदमी जो आपसे बड़ा या समझदार है, वह आपको सबसे सही तरीके से जानता है या आपकी ताकत और कमजोरी को पहचानता है। केवल आप खुद अपनी क्षमता को पहचानते हैं। सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए उस रास्ते पर चल पड़ें।

    रास्ते में कई तरह की मुश्किलें आती हैं, मगर इन्हें पार करते हुए जो आगे बढ़ता है, अंत में उसे ही मंजिल मिलती है। ऐसे में अपनी परेशानियों का रोना रोने से बेहतर है, पूरी लगन के साथ आगे बढ़ा जाए और सपने पूरे करने में अपनी ताकत लगाई जाए।

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading