Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    काश! जीएसटी की ‘पटरी’ भी बुलेट के समान होती: अतुल मलिकराम

    By November 25, 2019Updated:November 25, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 533

    इंदौर, 25 नवंबर, 2019: भड़ास कैफे के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल मलिकराम का कहना है कि वैसे तो जापान की बुलेट को भारत की पटरी पर उतारने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए डिब्बे निर्माण से लेकर टेक्नाॅलजी तक के लिए भारत, अपने पक्के दोस्त जापान पर आश्रित है। जी हां, जापानी कंपनी का प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया के सपने को हकीकत की पटरी पर उतारने में सबसे बड़ा योगदान है। यही नही परियोजना के तहत स्टेशन को भी ऐसा स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों में जापानी यात्रियों के समान शिस्टाचार एवं अनुशासन निर्मित किया जा सके। प्रत्येक स्तर पर बारीकी से मूल्यांकन और जांच-पड़ताल करने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

    अतुल जी का कहना है किजरा सोचिए कि जब 508 किमी की दूरी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सरकार इतनी कवायद कर रही है तो सोचिए सरकार तब कितनी कवायद करती जब बुलेट का जाल पूरे देश में बिछता!

    बुलेट से कुछ याद आया, अरे हां! जीएसटी। वही जीएसटी, जिसने पूरे हिन्दूस्तान की कमर तोड़कर रख दी है। हाल अब कुछ ऐसा है जानाब कि जिसे जीएसटी के बारे में कुछ अता-पता भी नही वो भी बस जीएसटी-जीएसटी ही चिल्ला रहा है।

    भारत में 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू की गई थी, लेकिन अभी भी ये यहां के रहवासियों के लिए माइंड रिडल के समान बनी हुई है। हालांकि टैक्स चोरी रोकने के लिए फ्रांस ने 1954 में ही जीएसटी लागू कर दी थी। जिसके बाद करीब 160 देशो ने इसे अपनाया है। न्यूजीलैंड की जीएसटी, आदर्श जीएसटी मानी जाती है। वहीं भारत की जीएसटी, एशिया के अन्य समकक्ष देशो की जीएसटी में जमीन-आसमान का अंतर है।

    क्या आप जानते हैं कि भारत का जीएसटी माॅडल, कनाडा से लिया गया है। इतना ही नही बल्कि भारत में कनाडा की तरह ड्यूल जीएसटी लागू है। अगर भारत में जीएसटी माॅडल लाने से पहले जिम्मेदार, कनाडा की राज्यव्यवस्था का अध्ययन करते, उन मापकों को ध्यान में रखते जो जनजीवन एवं व्यवस्थाओं को प्रभावित करती हैं, अगर देश में जीएसटी का मॉडल यहाँ की राज्य व्यवस्था को ध्यान में रख कर तैयार किया जाता तो आज परिस्थिति अलग होती, क्यूंकि देश की राज्य व्यवस्थाओं की चुनौतियां ही जीएसटी की जटिलता को और भी जटिल बनती चली जा रही हैं। ये चुनौतियां वो ख़राब पटरियां हैं, जो जीएसटी रूपी बुलेट ट्रेन को पटरी से उतारे जा रही हैं, और उसमे सवार यात्रियों यानी टैक्स भुगतानकर्ताओ को चोट पंहुचा रही हैं। जिस तरह सरकार बुलेट सफल बनाने में लगी है, अगर उसी तरह उसे जीएसटी समझाने एवं उसे सरल बनाने का प्रयास करना चाहिए ताकि टैक्स भुगतानकर्ता को चोट ना लगे।

    #अतुल मलिकराम #जीएसटी #भड़ास कैफे

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading