वाराणसी नगर निगम ने दी ₹100 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
वाराणसी: काशी में भगवान शिव की थीम पर आधारित भव्य ‘शिव थीम पार्क’ बनने जा रहा है। वाराणसी नगर निगम ने 20 एकड़ भूमि पर इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। पार्क में दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा।
पार्क की खासियतें : इस पार्क में विशाल शिवलिंग के चारों ओर पाथवे, लेजर शो, हाईटेक झूले, गजीबो और बड़ा फूड कोर्ट बनाया जाएगा। इसके अलावा अत्याधुनिक प्लानेटोरियम, सिटी पार्क, ओपन आर्ट गैलरी और एक विशेष म्यूजियम भी विकसित किया जाएगा, जिसमें काशी के पद्म पुरस्कार विजेताओं और देश की प्रमुख विभूतियों की जानकारी प्रदर्शित होगी।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, यह विश्वस्तरीय अर्बन पार्क पर्यटकों और बच्चों दोनों के लिए आकर्षक सुविधाओं से भरा होगा।







