Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    तालिबान का अगला हिडेन एजेंडा ‘कश्मीर’

    ShagunBy ShagunSeptember 4, 2021 Current Issues 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548

    जी के चक्रवर्ती

    आज जो स्थिति अफगानिस्तान में तालिबान की है उस पर पल पल पैनी निगाह बनाये रखने की आवश्यकता है क्योंकि तालिबान जैसे जैसे अफगानिस्तान में अपनी सरकार बनाने की ओर अग्रसर होता जा रहा है वैसे वैसे वह अपने द्वारा किये गए सभी वादों के विपरीत कार्य करता नजर आने लगा है, जैसा कि आज से एक सप्ताह पहले कश्मीर पर दिए गए उसके एक बयान के ठीक विपरीत बातें करते हुए उंसने कहा कि वह भारत के कश्मीरी लोगों की आवाज बनेगा।

    तालिबान सम्पूर्ण विश्व समुदाय से उसके सरकार को मान्यता देने की अपील करता फिर रहा है। वहीं भारत के कश्मीर मुद्दे पर वह फिलहाल पाकिस्तान को खुश करने के लिये फिर से एक बार कश्मीर का राग अलापने लगा है वहीं दूसरी तरफ वह यह भी कह रहा है कि भारत उसके लिए एक अहम स्थान रखता है और वह भारत की ओर से उससे सांस्कृतिक, आर्थिक व व्यापारिक सहयोग की बात भी कर रहा है ऐसे में इस तरह तरह की परस्पर दोगली बातों पर कोई कैसे विश्वास कर सकता है इस तरह की उल्टी दो अलग बातों से यह स्पष्ट हो जाता है कि आने वाले दिनों में उसके कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर होगा इसका अनुमान सहजता से लगाया जा सकता है ऐसी अवस्था मे उस पर विश्वास किसी भी देश के लिये कितना हानिकारक होगा इसका सहजता से अनुमान किया जा सकता है अब यदि अफगानीस्तान में तालिबानी सरकार बनने के बाद या उसके सरकार को मान्यता मिलने के बाद किसी देश से लिखित समझौता होंने के बावजूद भी समय आने पर यदि वह उस समझौते पर अमल नही करता तो कौन सा देश उस पर क्या कार्यवाही करेगा इस बात से उसे कोई फर्ख नही पड़ता है।

    वैसे देखा जाए तो कश्मीर का मसला तालिबानी एजेंडे में तो नहीं था लेकिन आज कश्मीर को लेकर तालिबान की ओर से जो यह बयान दिया जा रहा है उसमे वह मुसलमानों की आवाज और हक को कश्मीर से जोड़कर बात कर रहा है, तो इससे स्पष्ट हो जाता है कि इसके पीछे चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के हाथ होने से इनकार नही किया जा सकता है।

    आज तालिबान जिस तरह खुद को उदार और अपना सुधरा रूप दिखाने का प्रयास करते हुये यह प्रकट कर रहा है कि उसका अलकायदा, लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठनों से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन उसके इस बयान पर विश्व समुदाय और खासतौर से भारत तो कभी भी विश्वास कर ही नही सकता।

    हाँ मौजूदा समय मे कश्मीर को लेकर तालिबान का जो दृष्टिकोण सामने आया है वह निश्चित रूप से भारत के लिए अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है। अभी अभी जिस तरह तालिबान ने दो टूक शब्दों में कतर की राजधानी दोहा स्थित राजनीतिक मुख्यालय से तालिबान प्रवक्ता द्वारा यह कहा गया है कि कश्मीर सहित दुनिया के सभी मुसलमानों के लिए आवाज उठाना उसका कर्तव्य और अधिकार दोनों है, इसलिए इस बात को विशेषतः भारत को हल्के में लेना नहीं लेना चाहिए।

    मौजूदा समय में अभी अफगानिस्तान में सरकार बन भी नहीं पायी है, लेकिन तालिबान की कश्मीर मुद्दे पर ऐसा बयान भारत के प्रति उसके भविष्य की सोच को स्पष्ट करता है और अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद जाहिर सी बात है कि वह कश्मीर में पाकिस्तानी मंसूबे को अंजाम देने के लिये वह पाकिस्तानी द्वारा दिये गए मार्गनिर्देशन पर चलेगा इसलिये आने वाले दिनों में कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक मे यदि आवाजें सुनाई पड़े तो इसमे कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

    जहां तक कश्मीर के विषय मे पूरे विश्व को यह बात पता है कि यह भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। फिर भी दो-चार देश अगर कश्मीर का राग अलापते रहें तो इससे भारत की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला नही है।

    कश्मीर पर तालिबान का बयान ऐसे समय आया जब इसी सप्ताह भारत द्वारा तालिबान से बातचीत शुरू की गई है। भारत यह कैसे भूल सकता है कि कंधार विमान अपहरण कांड जैसी घटनाओं को तालिबान शासन के दौरान ही अंजाम दिया गया था और उस समय भी तालिबान पाकिस्तान के ही इशारे पर ही चल रहा था। हालांकि उस समय तालिबान भारत से नाराज इसलिए था कि भारत ने आफगानिस्तान में उसकी सरकार को मान्यता नहीं दिया था। ऐसे में मैजूदा समय मे भी भारत उसे मान्यता तो नही देने वाली है ऐसे में तालिबान की रणनीति पाकिस्तान के प्रभाव से मुक्त नही होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    1 Comment

    1. Felix on January 15, 2024 8:12 am

      I visited various web pages but the audio feature for audio songs present at this web
      page is genuinely excellent.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading