Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    10 लाख के कर्जदार थे, अब कर रहे सौ करोड़ का कारोबार

    ShagunBy ShagunJuly 4, 2018 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 861

    रांची, 04 जुलाई। मेहनत और लगन से क्या कुछ हासिल नहीं किया जा सकता, शक्ति सिंह उसका एक सशक्त उदाहरण हैं। पांच साल पहले उन्होंने दस लाख का लोन लिया था और आज उनकी कंपनी इतने छोटे से समय में ही सौ करोड़ का कारोबार करती है। खादी से जुड़कर और आर्गेनिक उत्पादों में हाथ आजमाकर वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आज इनके उत्पादों की सप्लाई कई देशों में होती है। आठ लोगों के साथ शुरू हुई कंपनी आज सौ लोगों को रोजगार दे रही है।

    रांची में हटिया के अलावा दिल्ली के बवाना में शक्ति की फैक्ट्री युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रतिष्ठित बैंक एचडीएफसी की नौकरी छोड़ रांची के शक्ति सिंह ने 2012 में अपनी कंपनी खोली। 2013 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) से दस लाख रुपये का ऋण लिया और इसके बाद काम शुरू किया। खादी आयोग से जुड़ गए। शुरुआत आर्गेनिक नीम हैंड सोप बनाने से की। इसके बाद इसमें कई प्रयोग किए। चारकोल का साबुन बनाया। सौंफ का साबुन बनाया तो लोगों ने काफी पसंद किया। होटलों के लिए साबुन, शैंपू बनाने लगे।

    यह काम तेजी से चलने लगा। कारोबार भी बढ़ने लगा। एयर इंडिया को पिछले तीन साल से इनकी कंपनी परफ्यूम सप्लाई कर रही है। कंपनी का टर्नओवर और कारवां बढ़ता जा रहा है। रोजगार से लोग तो जुड़ ही रहे हैं। किसान भी उनके साथ हर्बल खेती कर अपना मुनाफा बढ़ा रहे हैं। आज शक्ति की कंपनी के उत्पाद दुबई, सिंगापुर एक्सपोर्ट किए जाते हैं। अब रसिया को भी निर्यात शुरू हो गया है।

    शक्ति सिंह की शानदार उपलब्धियों पर रविवार को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें सम्मानित किया। शक्ति सिंह कहते हैं, खादी से जुड़ने का फायदा मिला। खादी इंडिया का देश भर में नेटवर्क है। इसके माध्यम से भी उत्पादों की बिक्री शुरू हुई। खादी सबसे बड़ा रोजगार का माध्यम है। खादी आयोग भी इस दिशा में प्रयत्नशील है।

    पिछले पांच सालों में सौ तरह के उत्पाद इनकी कंपनी बनाने लगी है। कई तरह के शैंपू, साबुन, तेल से लेकर अन्य बहुत सी चीजें। फ्लैक्स सीड हेयर ऑयल, वालनट शैंपू, मेथी बीज व भृंगराज से बना तेल, नीम से बना तेल, चॉकलेट अलमंड सोप, खादी रीठा आमला सिकाकाई हेयर क्लीनर, खादी चारकोल फेशियल सहित कई आइटम हैं। विदेशों में आर्गेनिक की काफी डिमांड है।

    खादी रोजगार का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। पीएमइजीपी ऋण देता है। खादी आयोग भी मदद करता है। युवा ऋण लेकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। अब सभी आर्गेनिक चीजें इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसलिए, बाजार की चिंता नहीं करनी है। खादी आयोग भी बाजार उपलब्ध कराता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading