लखनऊ, 27 फरवरी 2019: सहायक निदेशक (सेवा.) लखनऊ मण्डल, लखनऊ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग, लखनऊ के अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए एक अप्रैल 2019 से शुरू होने वाले एक वर्षीय निःशुल्क प्रशिक्षण में प्रवेश करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थीगण इस कार्यालय के कमरा नं0- 08 में अपना आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 01 मार्च 2019 से 25 मार्च 2019 के बीच (अवकाश के दिनों को छोड़कर) जमा कर सकते है। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है।
उन्होंने जानकारी देते बताया कि अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टर पास (हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ) तथा आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उक्त केन्द्र में अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी वर्ग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जाती है।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 27 मार्च 2019 को प्रातः 11ः00 बजे तथा अन्य पिछडे़ वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 29 मार्च 2019 को प्रातः 11ः00 बजे से होगा। अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यताओं, जाति प्रमाण पत्र आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा अपनी एक फोटो अवश्य लगाये। इस कार्य हेतु अभ्यर्थी को कोई मार्ग व्यय देय न होगा।







