अदब के तीर: यानि खबर का पोस्टमार्टम
राम मंदिर कब बनेगा केंद्र सरकार तारीख बताएं: उद्धव ठाकरे
देखा रख दिया न दुखती रग पर हाथ!
विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पर्दे के पीछे से मंदिर अभियान चला रही हैं: मायावती
राजनीति में ऐसे खेल पर्दे के पीछे से ही खेले जाते हैं।
जनता से पीएम मोदी ने कांग्रेस राज से आधा वक्त मांगा: एक खबर
आज आधा मांग रहे हैं कल को पूरा भी मांग सकते हैं भाई!
अयोध्या के लोगों को सुकून से रहने दें: इकबाल अंसारी
जनता के सुकून से राजनीति का मकसद हल नहीं होता है ना!
कांग्रेस को बजरंगबली नहीं अली चाहिए: योगी
चुनाव प्रचार में बस हिंदू मुसलमान की ही कसर रह गई थी, अब यह भी पूरी हो गई।







