महंगाई कम नहीं हुयी तो डूबेगी सरकार: रामदेव
तीर: लो! अब तो बाबा भी बोलने लगे!
सम्मानजनक सीट मिलने पर ही गठबंधन करेंगे: मायावती
तीर: लो पावर गेम शुरू!
गठबंधन के लिए दो कदम पीछे हटने को तैयार: अखिलेश
तीर: हटते समय पीछे देखते रहिएगा भाई!
मोदी के हैं दो चेहरे: तोगाड़ियां
तीर: राजनीतिक एक चेहरे से नहीं सधती है भाई!
जनता दल यू में शामिल हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर
तीर: आखिरकार मन आया भी तो नीतीश कुमार पर!
मंत्री हूं मुझे फोकट में मिलता है पेट्रोल-डीजल वाले बयान पर आठवले ने खेद जताया
तीर: खेद की क्या जरूरत थी सही तो बोले थे!







