अदब के तीर: यानि खबर का पोस्टमार्टम
अन्ना हजारे फिर अनशन पर: एक खबर
अब देखे लोकपाल डाल से उतरता है या नहीं!
भाजपा में मिल सकता है 75 पार नेताओं को भी टिकट
बशर्ते अभी तक टिकट थामने की ताकत बची हो।
शुरू हुआ नीरव मोदी के आलीशान बंगले को ढहाने का काम
चलो भागते भूत की लंगोटी ही सही!
गोवा में खुले में ड्रिंक करने पर अब लगेगा जुर्माना
लेकिन लोग खुलेपन के लिए ही तो वहां जाते थे!
प्रियंका को लाया जाना इस बात का ऐलान है कि राहुल गांधी नाकाम हो चुके हैं: संबित पात्रा
अभी तीन राज्य जीतने वाले को नाकाम तो ना कहो भाई
शून्य में शून्य जोड़ने पर शून्य ही मिलता है: योगी
पर जब किसी अंक के आगे जुड़ जाए तो गजब ढाता है
एलडीए से सैकड़ों रिकॉर्ड गायब
सही है ‘न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी’
मायावती ने कभी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया: शिवपाल यादव
अब देखें समाजवादी ही उनके सम्मान सम्मान पर उतारू हैं।
बाबा रामदेव ने देश के गंगा जमुनी तहजीब का मखौल उड़ाया: सिराज मेहंदी
खाली नहीं बैठ सकते ना कुछ ना कुछ उड़ाते रहते हैं।
कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए मंत्री राजभर
क्या करें कोई मनाने ही नहीं आया







