उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (8 – 9 -10 जून) में नहीं लगाए जाएंगे परिधीय शिक्षक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 8 – 9 और 10 जून 2026 को होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान जनगणना 2027 के कार्य में लगे परिधीय शिक्षकों को परीक्षा कक्ष निरीक्षण (इन्विजिलेशन) की ड्यूटी से मुक्त रखने का फैसला लिया जा सकता है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ को भेजे गए एक महत्वपूर्ण पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में जनगणना का कार्य तेजी से चल रहा है। खासकर लखनऊ जिले में 90 प्रतिशत से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं इस काम में व्यस्त हैं। यदि इन्हें पुलिस परीक्षा की ड्यूटी पर लगाया गया तो जनगणना जैसे संवेदनशील और समयबद्ध कार्य पर बुरा असर पड़ेगा।
शिक्षा विभाग से किया मुख्य अनुरोध :
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने शिक्षा विभाग से साफ तौर पर अनुरोध किया है कि परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी से इन शिक्षकों को पूरी तरह मुक्त रखा जाए, ताकि वे जनगणना के कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा कर सकें।
यह है वजह :
- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 8 – 9 एवं 10 जून को परीक्षा आयोजित की जा रही है।
- जनगणना 2027 का कार्य पूरे देश में तेजी से चल रहा है।
- लखनऊ में शिक्षकों की भारी भागीदारी के कारण दोनों कार्यों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन विभाग के इस पत्र को काफी महत्व दिया जा रहा है और शिक्षक समुदाय में इस खबर से राहत की लहर है।







