Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कानपुर बना अब मेट्रो सिटी

    ShagunBy ShagunNovember 10, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 67

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    एक समय था जब कानपुर भारत को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता था। लेकिन विगत कई दशकों से यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव होने लगा। फैक्ट्रियों के चलने की आवाज की जगह जनरेटर आ गए। बिजली कटौती कानपुर की पहचान बन गई। यातायात की समस्या विकराल हो गई। विगत साढ़े चार वर्षों में कानपुर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर ध्यान दिया गया। यहां बिजली आपूर्ति में सुधार बड़ी उपलब्धि रही। इस क्रम में कानपुर को मेट्रो की सौगात भी मिलने जा रही है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मेट्रो रेल के ट्रायल रन का शुभारम्भ किया। उन्होंने रावतपुर नगर स्थित मेट्रो ट्रेन डिपो परिसर में बटन दबाकर प्रोटोटाइप मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने आपरेशन कण्ट्रोल सेन्टर तथा मेट्रो ट्रेन का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा चार से छह सप्ताह के अन्दर कानपुरवासियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। कानपुर के औद्योगिक विकास में भी मेट्रो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके संचालन से शहर के प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी। ट्रायल रन पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा द्वारा मेट्रो ट्रेन का शुभारम्भ होगा। पहले चरण में आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक नौ किलोमीटर का कार्य उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन ने बहुत ही कम समय में पूर्ण किया है। इसमें नौ स्टेशन होंगे।

    स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

    योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में नगर निगम स्थित इण्टीग्रेटेड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेण्टर, जीका वायरस का निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को वायरस की रोकथाम के लिए और तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। जीका वायरस के लिए एक डेडीकेटेट अस्पताल बनाया जाएगा, जिससे लोगों का बेहतर इलाज हो सके।

    मुख्यमंत्री ने नगर निगम के प्रत्येक वॉर्ड हेतु नोडल अधिकारी नामित करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। कहा कि पूरे कानपुर शहर में नियमित रुप से साफ सफाई, सैनेटाइजेशन तथा फॉगिंग करायी जाए। यह कार्य नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी किए जाएं।

    उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर सर्वे कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैम्पल लेने का कार्य किया जाए। सभी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को इस बीमारी से बचाव के सम्बन्ध में बैठक कर जानकारी दी जाए। उन्होंने जीका वायरस रोग के शीघ्र नियंत्रण हेतु सर्विलांस व सैम्पलिंग कार्य और अधिक तेजी से किए जाने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    ‘कुर्सी छिनते ही आंखों में पानी भर जाता है’, कवि सम्मेलन में खिलखिलकर हंसे CDRI के वैज्ञानिक

    सपा नेता दिनेश यादव के साथ एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ दिनेश ने कहा, समाजवाद नहीं रह गया है समाजवादी पार्टी में

    स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है- योगी

    प्रदेश के विकास के लिए बिहार के उद्यमियों को बढ़ावा दे रही राज्य सरकार : मंत्री

    स्वाती सिंह को केंद्रीय मंत्री ने पद्मश्री कन्नू भाई का प्रशस्ति पत्र सौंपा

    मिस यूनिवर्स इंडिया लविना इसरानी को मिड डे इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    586986
    Visit Today : 261
    Visit Yesterday : 668
    Hits Today : 8449
    Total Hits : 11230913
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    भव्यता के साथ हो रहा है फिल्म ‘सौतन’ का निर्माण

    October 4, 2023

    मैं कश्मीर की उस सच्चाई को फ़िल्म के माध्यम से दिखाने जा रहा हूं जहां लोगों ने सोंचना भी बन्द कर दिया है: अतुल गर्ग

    October 4, 2023

    ‘कुर्सी छिनते ही आंखों में पानी भर जाता है’, कवि सम्मेलन में खिलखिलकर हंसे CDRI के वैज्ञानिक

    October 4, 2023

    सपा नेता दिनेश यादव के साथ एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ दिनेश ने कहा, समाजवाद नहीं रह गया है समाजवादी पार्टी में

    October 3, 2023

    स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है- योगी

    October 3, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading