कांग्रेस और आप का गठबंधन पंजाब को अराजकता की तरफ ले जाने की साजिश का हिस्सा है। इसे खारिज कराने की अपील और पंजाब को बुलडोजर की चाबी देने आया हूं। पंजाब में अगली सरकार भाजपा की बनाइए, जितना मांगेंगे-यूपी से बुलडोजर भेज दूंगा। भाजपा सरकार बनते ही 48 घंटे के अंदर यहां सैंड, कैटल, ड्रग और भूमाफिया की कमर तोड़कर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की संपत्ति जब्त कराकर गरीबों के मकान बनाएंगे। आप पर बरसते हुए योगी ने कहा कि मैंने अपने जीवन में आम आदमी पार्टी जैसी झूठ बोलने वाली पार्टी देखी ही नहीं। यह डंके के चोट पर ईमानदारी की घोषणा करती थी, लेकिन इन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा और चार्जशीट दाखिल हुई। इसके एक दर्जन से अधिक नेता जेल और बेल पर हैं। कांग्रेस के समय रिमोट से सरकार चलती थी, आप के समय पंजाब में जेल से चल रही है। यह लोग पंजाब की भावना से खिलवाड़ कर रहे हैं।
एक ओर नए भारत, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का दर्शन हो रहा है तो दूसरी तरफ पंजाब आज बेहाल है। अयोध्या में 500 वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ। गुरुनानक देव, गुरु गोविंद सिंह महराज और निहंगों ने अग्रिम पंक्ति में खड़ी होकर लड़ाई लड़ी, उस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया। राम के प्रति गुरु गोविंद सिंह जी की आस्था को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
में सुरक्षा, सम्मान, विरासत का सम्मान है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का भव्य निर्माण हो गया है तो करतापुर साहिब में कॉरिडोर भी बन गया। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने सरहिंद के लिए खुद को बलिदान किया था। उनके नाम पर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का कार्यक्रम मोदी जी ने घोषित किया है।
कांग्रेस और आप का गठबंधन पंजाब को पुराने दौर में ले जाने की चेष्टा कर रहा है। यह लोग पंजाब को आतंकवाद की तरफ ढकेलने की साजिश कर रहे हैं। यहां सैंड, ड्रग, कैटल, भूमाफिया हावी हैं। 2017 के पहले यूपी में भी माफिया हावी थे। 2017 में मैं मुख्यमंत्री बना तो प्रधानमंत्री जी ने कहा कि बड़ी चुनौती है। वहां पहले सिखों के खिलाफ सहारनपुर समेत जगह-जगह दंगे होते थे। पंजाब के ट्रांसपोर्टर यूपी होते हुए जाते हैं, लेकिन अब यूपी में उनसे वसूली या लूटपाट नहीं होती। यूपी के माफिया मिट्टी में मिल गए। वहां माफिया नहीं, महोत्सव होता है। गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव, गुरु तेग बहादुर का बलिदानी दिवस, वीर बाल दिवस, जन्माष्टमी, शिवरात्रि, दीपोत्सव, देव दीपावली, रंगोत्सव यूपी की पहचान बन गई है।







