Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    रात करीब दो बजे फिर कट गयी चोटी, महिला का दहशत से बुरा हाल!

    By August 6, 2017Updated:August 6, 2017 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 800

    दहशत के कारण पीड़ित महिला को मायके छोड़ आया पति

    मोदीनगर। मोदीनगर में शुक्रवार रात को एक और महिला की चोटी कटने का मामला सामने आने से महिलाओं और युवतियों में दशहत मच गई। गोविंदपुरी क्षेत्र में कुछ घंटों के भीतर महिला की चोटी कटने की यह दूसरी घटना है। डबल स्टोरी इलाके में साईं मंदिर के पास रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार रात में वह अपनी पत्नी और बच्चों संग सो रहा था। रात करीब दो बजे उसकी पत्नी चिल्ला कर उठी और उसको लगा कि उसे कोई पुकार रहा है। इस पर उन्होंने घर के बाहर देखा तो वहां कोई नहीं था। कुछ घंटों के बाद पत्नी को उल्टी लगने लगी और चक्कर आने लगे। इसके बाद जब वह स्नान के बाद कमरे से निकली तो उसके बाल कटे हुए थे। उन्होंने बताया कि जो बाल कटे थे वह घर के बाहर रखे थे। घटना का पता चलते ही घर पर आसपास लोगों की भीड़ लग गई।

    भीड़ देखकर उसकी पत्नी को और घबराहट होने लगी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके मेरठ चले गए। शनिवार को गाजियाबाद से फ़रेंसिक टीम मोदीनगर पहुंची और छात्रा के निवास सुचेतापुरी और डबल स्टोरी इलाके में पहुंचकर कटे हुए बाल के सैंपल लिए।

    अभी नहीं थमा मुरादनगर में चोटी कटने का क्रम

    मुरादनगर। शहर में चोटी कटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक महिला के सिर में दर्द होने के बाद मालूम चला कि उसकी चोटी कट गई है। वहीं, पुलिस ऐसी किसी वारदात पर यकीन नहीं कर रही है। उसका कहना है कि कुछ लोगों की ओर से अफवाह फैलाई जा रही है। शहर की कच्ची सराय कॉलोनी में महिला चारपाई पर सोते वक्त हड़बड़ाकर उठ गई। जैसे ही वह चारपाई से उठी तो उसकी चोटी नीचे गिर गई।
    यह देख महिला दहशत में आ गई। परिवारीजनों ने डॉक्टर को बुलाया और उसे इंजेक्शन लगवाया। इससे पहले शुक्रवार शाम को रावली रोड स्थित इंदिरापुरी कॉलोनी में किशोरी और एक महिला की चोटी भी कट गई थी। शहर के लोगों का कहना है कि महिलाओं की चोटी कटने के पीछे कोई ऊपरी साया या फिर तांत्रिक विद्या है क्योंकि चोटी कटते ही उनकी तबीयत खराब हो जाती है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ता है। एसओ रणवीर सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर भी लोगों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह से बचें।

    # chotikatwa-ka-aatank

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading