पत्नी : क्यो जी,
आटा कहाँ पिसवाया आपने ?
पति ( सहमकर) : हमेशा वाली जगह पर…
पत्नी : तो गेहूँ देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे ?
पति : कहीं तो नहीं गया,
वहीं रूका था।
पत्नी : ध्यान कहां रहता है आप का..
आती जाती औरतों को देखते होंगे,
खूब जानती हूँ आपको।
पति ( अब पूरी तरह घबरा गया) : सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी : झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट कर रही हूँ घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता।
पति : नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं,
बताओ तो हुआ क्या ?
पत्नी : रोटियां जल कैसे गई फिर..???







