लखनऊ,05 नवम्बर 2019: सीमैप द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिक, कर्मचारी और शोध छात्रों ने भाग लिया। इसमें प्रतिभागियों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन इत्यादि में सीमैप के कर्मचारियों एवं शोध छात्रों ने भाग लिया।
सीमैप द्वारा स्थानीय कॉलेज खुर्रम नगर गर्ल्स इंटर कॉलेज जो कि यूपी बोर्ड द्वारा संचालित है। उसमें छात्राओं को राष्ट्र की एकता अखंडता एवं सतर्कता विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किया और सभी बच्चों को सतर्कता के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर खुर्रम नगर की सना खातून, (प्रथम) कुमारी शरमीना (द्वितीय) और मुस्कान खान (तृतीय) स्थान पर रही।
एक अन्य कार्यक्रम बख्शी का तालाब तहसील में ग्राम बोरामऊ में किसानों एवं ग्रामीण मध्य हुआ। जिनको राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया और राष्ट्रीय सतर्कता सप्ताह की प्रतिज्ञा प्रतिज्ञा सेवा एनजीओ के चेयरमैन राम पांडे के द्वारा दिलाई गई।

इस मौके पर वैज्ञानिक डा आलोक कुमार ‘कृष्णा’ ने सीमैप के बारे में और उसकी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर सीमैप के प्रशासक नियंत्रक, वित्त एवं लेखाधिकारी, भंडार अधिकारी, अनुभाग अधिकारी एवं अन्य तकनीकी कर्मचारी मौजूद थे। इस सतर्कता जागरूकता गोष्ठी में 100 किसानों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि वन संरक्षक अधिकारी (IFS) श्री पवन कुमार जो कि यूपी फॉरेस्ट फोर्स के चेयरमैन भी हैं, उपस्थित रहे और उन्होंने सतर्कता की राष्ट्रीय नैतिकता एवं जनता व सरकारी कार्यालय में किस तरह सेतु का कार्य किया जाए बताया। इस अवसर पर सीमैप के निदेशक महोदय डा० अब्दुल समद ने विजेताओं को पुरस्कृत दिया।






