12 स्थानों पर लगेंगे स्टाल, प्रति व्यक्ति 5 किलो की सीमा निर्धारित
लखनऊ,01 अक्टूबर 2019: सस्ता प्याज चाहते हैं तो एक बार कर्मचारी कल्याण निगम के काउंटर पर जाना ही होगा। बता दें कि प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को प्याज उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने राजधानी समेत प्रदेश की 133 मंडियों के जरिए सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इसी क्रम में मंगलवार से लखनऊ मंडी समिति की ओर से राजधानी के आठ प्रमुख स्थानों पर प्याज के स्टाल लगाकर 39 रुपये प्रति किलो की दर से लोगों को प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि मंडी समिति के साथ ही उद्यान विभाग व कर्मचारी कल्याण निगम भी लोगों को सस्ते में प्याज उपलब्ध कराने के लिए शहर में लगभग चार स्टाल लगाएगी।

जानकारी के अनुसार प्याज के स्टाक की सीमा तय होने के बाद लखनऊ मंडी समिति ने लोगों को थोक दर की कीमत में फुटकर में प्याज उपलब्ध कराने का फैसला किया है। प्याज के स्टालों पर मंडी समिति के कर्मचारी ही तैनात किये जाएंगे। स्टाल से प्याज खरीदने वालों के लिए खरीद सीमा भी निर्धारित की गयी है। कोई भी व्यक्ति एक किलो से लेकर पांच किलो तक प्याज की खरीदारी कर सकता है।
मंडी समिति के सचिव संजय सिंह ने जानकारी दी कि समिति की ओर से राजधानी के आठ स्थानों पर प्याज के स्टाल लगाये जा रहे हैं। इसके साथ ही उद्याग विभाग व कर्मचारी कल्याण निगम भी चार या चार से ज्याद प्रमुख स्थानों पर प्याज के स्टाल लगाएगा। दोनों संस्थाओं को मंडी समिति प्याज की आपूर्ति करेगी।
इन स्थानों पर लगाये जाएंगे प्याज के स्टाल:
किसान बाजार गोमती नगर सिने पॉलिस के सामने, विभूति खंडलोहिया पार्क के सामने गोमती नगर, दुबग्गा चौराहा, दुबग्गा सब्जी मंडी के बाहर, नवीन गल्ला मंडी के बाहर उद्यान पार्क, आलमबाग राम राम बैंक चौराहा अलीगंज







