परीक्षा तिथियाँ: 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 : शिफ्ट विवरण: पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
नई दिल्ली, 16 जुलाई । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग की ओर से विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।







