Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    कक्षा 3 की नन्हीं छात्रा के अभिनय ने सभी को चौंकाया, मिले कई टीवी सीरियल में मौके

    ShagunBy ShagunFebruary 23, 2022 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 806

    कहावत है कि पूत के पाँव पालने में ही दिखाई दे जाते हैं। इस कहावत को साकार कर दिखाया है सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की कक्षा 3 की छात्रा व नन्हीं अभिनेत्री स्वरा मिश्रा ने।  स्वरा ने अपनी अभिनय क्षमता की अभूतपूर्व छाप छोड़कर राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

    टी.वी. सीरियल ‘और भाई क्या चल रहा है’ में स्वरा दिन-प्रतिदिन अपनी अभिनय प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर रही है और अभी तक धारावाहिक के 200 से अधिक एपिसोड प्रसारित हो रहे हैं। बता दें कि स्वरा इस सीरियल में ‘पूजा’ का रोल निभा रही है। शेड्स प्रोडक्शन के बैनर तले यह सीरियल ‘एण्ड टी.वी.’ पर प्रति सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक सायं 9.30 बजे प्रसारित हो रहा है।

    सी.एम.एस. छात्रा को मिलेगी, 30,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

    सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा कशिश खान ने उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना ने 30,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। कशिश को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।

    सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

    लखनऊ, 23 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-1 की प्रतिभाशाली छात्रा वृतिका सोनी ने नेशनल लेविल फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ‘सक्सेस ऑफ किड्स’ के तत्वावधान में आयोजित नेशनल लेविल विन्टर फेस्ट कम्पटीशन के अन्तर्गत आयोजित हुई, जिसमें देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी फैन्सी ड्रेस प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने प्रतियोगिता में अपनी बाल सुलभ प्रतिभा, आकर्षक वेषभूषा एवं आत्मविश्वास का जोरदार प्रदर्शन कर निर्णायक मण्डल को अभिभूत कर दिया। आयोजकों ने वृतिका की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading