Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भारी उत्साह और जनसमर्थन के साथ राजनाथ सिंह ने किया नामांकन

    ShagunBy ShagunApril 30, 2024Updated:April 30, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,095

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद, जीत के प्रति दिखे आश्वत 

    लखनऊ। लोकसभा चुनावों का लेकर सोमवार को कई प्रत्याशियों ने लखनऊ संसदीय क्षेत्र की दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल किया। लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट पर वह 2014 और 2019 में भारी जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वह रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। राजनाथ नामांकन के मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद रहे।

    नामांकन के लिए राजनाथ सिंह का रोड शो लखनऊ भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ और वह सैकड़ों की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। राजनाथ सिंह के साथ ही मोहनलालगंज सीट से प्रत्याशी कौशल किशोर ने भी नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए आयोजित रोड शो के पहले उन्होंने शहर के हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन- पूजन किया। उन्होंने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया और फिर हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद राजनाथ सिंह ने रोड शो किया। रोड शो में बीजेपी के कई बड़े नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हजरतगंज, कैसरबाग और कैंट सहित कई इलाकों में जाम लग गया जिससे परिवर्तन चौक सहित कई जगहों पर बैरीकेटिंग कर यातायात रोकना पड़ा।

    गौरतलब है, कि जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन व विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने पूरे लव लश्कर और तामझाम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।

    इसी क्रम में राजनाथ सिंह नामांकन से पूर्व हजरतगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर में पूजा-अर्चना करने बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ लखनऊ विकास रथ पर सवार होकर मंत्री, विधायक, वरिष्ठ नेताओं और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में एकत्रित विशाल जन समूह के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े।

    रथ पर साथ में सांसद कौशल किशोर, केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे, राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, एमएलसी लोकसभा संयोजक मुकेश शर्मा महापौर सुषमा खर्कवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, विधायक प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे। नामांकन जुलूस का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यालय से हुआ। जहां कलेक्ट्रेट तक के पूरे रास्ते में विभिन्न स्थानों पर रथ पर पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ लोगों का स्वागत करने का जमावड़ा देखते ही बन रहा था।

    Shagun

    Keep Reading

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading